फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   50 thousand rupees were cheated in the name of sending abroad

Raebareli News: विदेश भेजने के नाम पर 50 हजार रुपये ठगे

Fri, 19 Sep 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 19 Sep 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
50 thousand rupees were cheated in the name of sending abroad
रायबरेली। विदेश भेजने के नाम पर युवक से 50 हजार रुपये की ठगी की गई। पुलिस ने तीन ठगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मिल एरिया थाना क्षेत्र के पटेल नगर मलिकमऊ निवासी राकेश कुमार के मुताबिक जालसाजी करके विदेश का वीजा व टिकट देने के बहाने बीते 15 मई 2025 को तीन लोगों ने उनसे 50 हजार रुपये ले लिए। 26 मई को अजरबैजान जाने का टिकट दे दिया। उनकी फ्लाइट 27 मई को थी। जब दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा तो आरोपियों ने फोन करके जानकारी दी कि टिकट निरस्त हो गया है। इस पर वह घर लौट आए।
विज्ञापन


पीड़ित के मुताबिक अब आरोपी उनका पैसा वापस नहीं कर रहे हैं। मिल एरिया थाना प्रभारी अजय कुमार राय ने बताया कि एसपी के आदेश पर देवरिया जिले के बमनी मटिया बरियारपुर निवासी विशाल सिंह राना, महराजगंज के रूदी का पुरवा आनंद नगर निवासी सुशील दास और नित्यानंद पांडेय निवासी अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। पीड़ित की आरोपियों से कैसे जान पहचान हुई, इस बारे में पता लगाया जा रहा है। पूरे प्रकरण की जांच उपनिरीक्षक सौरभ पांडेय को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed