{"_id":"5b181e974f1c1ba16e8b683b","slug":"mp-feared-in-the-name-of-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने माफिया धनंजय से जताई खतरे की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सांसद ने माफिया धनंजय से जताई खतरे की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। सांसद हरिवंश सिंह ने माफिया धनंजय सिंह से अपनी जान को खतरा जताया है। उन्होंने जिलाधिकारी को चिट्ठी लिखकर कहा है कि कभी भी उन पर हमला हो सकता है। उनके निजी सचिव राघवेंद्र सिंह राजू का मोबाइल लगातार ट्रैस किया जा रहा है।
सांसद हरिवंश सिंह ने कहा कि सुरक्षा समिति ने जेड श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए सलाह दी है। शासन की ओर से भी क्षेत्र भ्रमण के दौरान जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया है। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन उनकी सुरक्षा के प्रति लापरवाही बरत रहा है। उनके निजी सचिव राघवेंद्र सिंह राजू का मोबाइल भी लगातार ट्रेस किया जा रहा है। तमाम शिकायतों के बाद भी जिला प्रशासन उनकी सुरक्षा के प्रति गंभीर नहीं है।
बुधवार को हुए हमले का हवाला देते हुए सांसद ने अधिकारियों के साथ ही शासन को सुरक्षा के लिए पत्र भेजा है। सांसद ने खुद को माफिया व पूर्व सांसद धनंजय सिंह से जान के खतरे की आशंका जताई है।