फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

कौशाम्बी की लड़की को लेकर इसीपुर ढेकाही में बवाल

Sun, 21 Feb 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 21 Feb 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
crime news
करीब 20 दिन पहले प्रेमी के साथ भागकर आई कौशाम्बी की एक युवती को लेकर रविवार शाम अंतू के ढेकाही गांव में बवाल हो गया। लड़की को लेकर परिजन तो चले गए लेकिन ग्रामीणों ने उनके साथ आए दो युवकों को दबोच कर पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस पर भी लोगों ने पथराव कर दिया। एसओ अंतू की पिटाई कर दी। उनकी जीप क्षतिग्रस्त कर दी। बवाल होते देख पुलिसकर्मी जान बचाकर भागने लगे। कई थानों की पुलिस लेकर सीओ सिटी मनीष मिश्र मौके पर पहुंचे तब जाकर हालात काबू हुए। उन्होंने एक आरोपी को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया।
विज्ञापन


अंतू थाना क्षेत्र के इसीपुर ढेकाही गांव निवासी एक युवक का अपने रिश्तेदार की लड़की से प्रेम हो गया था। लड़की कौशाम्बी के दानपुर महोबा की रहने वाली थी। इसलिए फोन पर ही दोनों की बात होती थीं। करीब बीस दिन पहले युवक उसे अपने घर भगा ले आया। इस बात की जानकारी युवती के परिवार के लोगों को हो गई। रविवार को लड़की के परिजन दो वाहनों से ढेकाही गांव पहुंचे। वे असलहों से लैस थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वे जबरन आरोपी युवक के घर में घुसने लगे। महिलाओं ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट भी की। लड़की को अपने वाहन में बैठा लिया। इस बीच शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन वे लोग लड़की को वाहन में बैठाकर भाग निकले।
विज्ञापन


 इस बीच कौशाम्बी के रहने वाले संतोष व बलवीत वाहन में नहीं बैठ सके। ग्रामीणों ने दोनों को दौड़ाकर दबोच लिया। इसके बाद उनकी जमकर पिटाई की। जिससे दोनों बेहोश हो गए। घटना की सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी गड़वारा पहुंचे, लेकिन गांव के लोगों का उग्र रूप देख लौट गए। कुछ ही देर में एसओ रामऔतार वर्मा दलबल के साथ पहुंचे। घायलों को दूसरे वाहन से अस्पताल भेजने का प्रबंध करने के बाद घटना की छानबीन करने लगे। तभी कुछ आक्रोशित लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। साथ मौजूद पुलिसकर्मी भिड़ने को आगे बढ़े तो पथराव शुरू हो गया। यह देख पुलिसकर्मी अपनी जान बचाकर भागने लगे। हालांकि तत्काल गांव के बड़े बुजुर्गों ने मामले को संभाला। इस बात की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी मनीष मिश्रा कई थानों की फोर्स के साथ पहुंचे। इस बीच पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। देर रात तक पुलिस मारपीट करने वालों की खोजबीन के साथ मुकदमा दर्ज करने की कवायद में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed