फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

आबकारी व पुलिस की चुप्पी पर उठे सवाल

Wed, 03 Feb 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 03 Feb 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
crime news
महेशगंज में अवैध शराब की फैक्ट्री के मामले में आबकारी व पुलिस विभाग ने तीसरे दिन भी कोई कार्रवाई नहीं की। दोनों विभाग की चुप्पी गंभीर सवाल खड़े कर रही है। इस मामले में शराब माफिया सुधाकर सिंह को सरगना बताया जा रहा है। क्राइम ब्रांच की टीम ने मुकदमा भी दर्ज कराया है। इसमें बाबागंज ब्लाक प्रमुख पंकज सिंह समेत अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। तीन दिन बाद भी मजदूरों को छोड़कर किसी और पर पुलिस ने काई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन


बड़े पैमाने पर हुई कार्रवाई के बाद भी आबकारी विभाग और पुलिस को खबर मिली कि जिले में अवैध शराब का बड़ी मात्रा में कई ठिकानों पर भंडारण किया गया है। शराब की लाइसेंसी दुकानों पर भी अवैध शराब की बिक्री होती है। इन खबर के बाद भी आबकारी विभाग के साथ पुलिस मौन साधे हुए है। तीसरे दिन भी दोनों विभागों ने शराब की दुकानों की छानबीन करना भी मुनासिब नहीं समझा। यदि ताबड़तोड़ दुकानों पर छापेमारी की जाती तो अवैध शराब भारी मात्रा में मिल सकती थी लेकिन आबकारी व पुलिस विभाग कार्रवाई न कर शायद उन्हें बचने का मौका दे रहा है।
विज्ञापन



अवैध शराब का कारोबार करने वालों ने कार्रवाई से बचने के लिए आबकारी व पुलिस विभाग में मुखबिर भी पाल रखे हैं। यदि पुलिस विभाग या फिर आबकारी विभाग के आला अधिकारियों का कोई निर्देश मिलता है और वे कार्रवाई की तैयारी भी करते हैं, लेकिन शराब माफिया के मुखबिर सभी को पहले से आगाह कर देते हैं। जिससे वे कार्रवाई के दौरान पुलिस व आबकारी विभाग के हाथ नहीं लगते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed