फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Youth injured in tiger attack

Pilibhit News: बाघ के हमले में युवक घायल

Thu, 03 Oct 2024 02:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in tiger attack
बाघ के हमले से घायल इकरार शाह।स्रोत:सोशल मीडिया
पूरनपुर। गांव नहरोसा के समीप घास काट रहे इसरार शाह (50) पर गन्ने के खेत से निकले बाघ ने हमला कर दिया। शोर शराबा होने पर लोगों के पहुंचने पर बाघ फिर गन्ने के खेत में छिप गया। घायल को इलाज के लिए लखीमपुर खीरी रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गांव नहरोसा निवासी इसरार बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे घास काट रहे थे। इस दौरान बाघ ने उन पर हमला कर दिया। बाघ के पंजे उनकी पीठ पर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसरार के शोर मचाने पर समीप के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। शोर-शराबा होने पर बाघ फिर से गन्ने के खेत में चला गया।
विज्ञापन

घायल को इलाज के लिए संपूर्णानगर ले जाया गया, जहां से पलिया सीएचसी, फिर वहां से लखीमपुर खीरी रेफर कर दिया गया। सूचना पर संपूर्णानगर रेंजर अनिल कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रेंजर ने बताया कि मौके पर बाघ के पगचिन्ह मिले हैं। टीम को बाघ की निगरानी के लिए लगाया गया है। आसपास के लोगों को बाघ की चहलकदमी पर सतर्क रहने, अकेले खेतों में न जाने की सलाह दी गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed