फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   weather

दिवाली के बाद बढ़ी धुंध, एक्यूआई भी 150 के करीब पहुंचा

Sun, 30 Oct 2022 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
weather
पीलीभीत में शनिवार को दिनभर धुंध छाई रही। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में इन दिनों धुंध छाई हुई है। कुछ ऐसे ही हालात दिवाली के बाद पीलीभीत में भी देखने को मिल रहे हैं। मौसम विशेषज्ञ मान रहे हैं कि वातावरण में कार्बन के कणों की संख्या बढ़ने और नमी ज्यादा होने से धुंध बढ़ रही है। इसके बढ़ने से जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूूआई) भी 150 के करीब बना हुुआ है।
विज्ञापन

दिवाली पर शहर की आवोहवा की गुणवत्ता पर असर पड़ा। दिवाली पर रात में शहर में एक्यूआई का स्तर 430 तो पीएम-2.5 का आंकड़ा 160 और पीएम-10 की मात्रा 320 माइक्रोमीटर पहुंच गई थी। दिवाली के अगले दिन स्थिति कुछ बेहतर हुई थी। लेकिन पिछले दो दिनों से फिर हालात बिगड़ने लगे। मौसम विशेषज्ञ इसका बड़ा कारण नमी बढ़ने के साथ वातावरण में कार्बन के कणों को बढ़ना मान रहे हैं। दिवाली पर छोड़े गए पटाखों और पराली जलाने से कार्बन के कण बढ़ेे हैं। उसी के चलते धुंध बढ़ी है। शुक्रवार को जिले का एक्यूूआई 150 के करीब रहा। इसके अलावा पीएम 2.5 की मात्रा 41 और पीएम-10 की मात्रा 125 माइक्रोमीटर रही। वातावरण में नाइट्रोजन मोनोऑक्साइड, सल्फर डाईऑक्साइड की मात्रा भी बढ़ी है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएस ढाका के अनुसार दिवाली के बाद से कार्बन के कण वातावरण में बढ़े हैं। पटाखों के साथ-साथ पराली जलना भी इसकी एक वजह हो सकती है। पराली जलाने से भी कार्बन के कणों में बढ़ोतरी होती है। उन्होंने बताया कि तीन- चार दिन में धुंध हट जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कुछ दिन सुबह टहलने बचें बुजुर्ग
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. रमाकांत सागर बताते हैं कि सेहत के लिए स्वच्छ हवा बेहद जरूरी है। धुंध में तमाम हानिकारक कण होते हैं। खासतौर से सुबह के वक्त नमी ज्यादा होने से यह कण वातावरण के निचले स्तर पर आ जाते हैं। बुजुर्गों और बच्चों की सेहत को धुंध ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए इन दिनों लोग मॉर्निंग वॉक से परहेज करें। जिन लोगों को हृदय संबंधी या अस्थमा है तो उनको और एहतियात रखने की जरूरत है।

---
सेहत के लिए बहुत खतरनाक है धुंध
धुंध सेहत के लिए भी बहुत खतरनाक साबित हो सकती है। सबसे ज्यादा असर आंखों पर पड़ता है। इसकी वजह से आंखों में जलन और एलर्जी हो सकती है। डॉ. रमाकांत के अनुसार धुंध में मौजूद कणों के चलते खांसी, ब्रोंकाइटिस का खतरा बढ़ जाता है। हृदय रोग, त्वाचा रोग, सांस लेने में दिक्कत, नाक,कान, गले और में इंफेक्शन हो सकता है। अगर किसी को अस्थमा या श्वांस संबंधी रोग है तो उनको ज्यादा दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed