फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Unbalanced car overturned, driver injured

Pilibhit News: असंतुलित होकर पलटी कार, चालक जख्मी

Mon, 21 Aug 2023 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Unbalanced car overturned, driver injured
पलटी पड़ी कार । संवाद
मझोला। शनिवार की देर रात मझोला से सितारगंज जा रहे कार चालक हैप्पी पुत्र दलवीर सिंह मझोला से काम निपटाकर अपने दोस्त के साथ घर जा रहे थे। रास्ते में पड़ने वाले पुल के पास कार असंतुलित होकर पलट गई। इसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

उत्तराखंड के थाना सितारगंज के शुक्ला फार्म निवासी हैप्पी पुत्र दलवीर सिंह शनिवार को थाना क्षेत्र के ही सिसईखेड़ा फार्म निवासी अपने मित्र निर्मल सिंह पुत्र काका सिंह के साथ किसी काम से आए थे। शाम लगभग साढ़े नौ बजे वह अपने घर लौट रहे थे। परवीन नदी पुल के पहले स्थित मोड़ पर उनकी कार असंतुलित होकर खाई में जा गिरी। इससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मझोला पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचना दी और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed