फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Accused of chain-snatching arrested with a country-made pistol.

Pilibhit News: चेन छीनने का आरोपी तमंचे के साथ गिरफ्तार

Sun, 20 Sep 2026 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Accused of chain-snatching arrested with a country-made pistol.
चेन लूटने का आरोपी इरफान उर्फ गुर्जर। - फोटो : 1
पीलीभीत। शहर के अवधनगर कॉलोनी में महिला के गले से सोने की चेन छीनने के मामले में कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से सोने की चेन बरामद हुई है। आरोपी का एक साथी लापता है, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हैं। पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अवधनगर कॉलोनी निवासी जानकी देवी पत्नी मोहनलाल बीते शुक्रवार को दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके गले में पड़ी सोने की चेन छीन ली थी। महिला के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। घटना के खुलासे के लिए कोतवाली पुलिस के साथ एसओजी टीम को भी लगाया गया था। पुलिस ने कॉलोनी और आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली तो बदमाशों के बरेली तक जाने का पता चला। इसके बाद पुलिस टीमों ने बरेली और शाहजहांपुर में भी आरोपियों की तलाश की। शुक्रवार सुबह सूचना के आधार पर पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के बनकटी मार्ग से एक युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शाहजहांपुर जनपद के सदर बाजार थाना क्षेत्र के मोहल्ला बीबीजेई निवासी इरफान उर्फ गुर्जर बताया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने चेन लूट की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि चेन छीनने की घटना में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके साथी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed