फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two Kanwariyas riding a bike got injured after being hit by a car, created a ruckus

Pilibhit News: कार की चपेट में आकर बाइक सवार दो कांवड़िये घायल, हंगामा किया

Wed, 07 Aug 2024 11:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Two Kanwariyas riding a bike got injured after being hit by a car, created a ruckus
घायल मोतीराम।
पूरनपुर। कार की चपेट में आकर बाइक सवार दो कावंड़िये घायल हो गए। साथियों के घायल होने पर कावंड़ियों ने हंगामा किया। एकत्र हुए लोगों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

घटना बुधवार को असम हाईवे पर गांव मोहनपुर के समीप गोल्डन फ्लावर स्कूल के पास दिन में 11 बजे की है। कांवड़िये उत्तराखंड में नीलकंठ धाम के दर्शन कर हरिद्वार से जल लेकर चार अगस्त को बाइकों से गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना हुए थे। बुधवार को असम हाईवे पर गांव मोहनपुर के समीप सामने से आ रही कार की चपेट में उनकी बाइक आ गई।
विज्ञापन

जिससे थाना बरखेड़ा के गांव जगदीशपुर निवासी मोतीराम (50), बीसलपुर थाना के गांव धनगवां निवासी राजीव (24) घायल हो गए। साथियों के घायल होने पर कावंड़ियों ने हंगामा शुरू कर दिया। एकत्र हुए लोगों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। कावंड़िये कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने दोनों घायल कांवड़ियों का इलाज कराया। गंभीर हालत में मोतीराम को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

घायल मोतीराम।

घायल मोतीराम।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed