फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   trafice

चालान से बचने के लिए नहीं जान बचाने के लिए लगाएं हेलमेट

Sat, 02 Nov 2019 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
trafice
पीलीभीत। एसपी अभिषेक दीक्षित ने कहा कि यातायात नियमों का पालन सिर्फ चालान से बचने मात्र नहीं है। वाहन चलाते वक्त नियम का पालन करते हैं तो जान की हिफाजत रहती है। हेलमेट के प्रयोग से बाइकर्स सिर में लगने वाली गंभीर चोट से खुद को बचा सकते हैं। उन्होंने सभी से नियम पालन करने की अपील की।
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज चौराहे पर यातायात माह नवंबर अभियान का शुक्रवार को एसपी ने शुभारंभ किया। उन्होंने व्यापारी, ट्रांसपोर्टर और वाहन चालकों संग शिविर में सीधा संवाद किया। यातायात नियमों की जानकारी देते हुए इसका पालन करने की अपील की गई। एएसपी रोहित मिश्र ने कहा कि चालक वाहन चलाते समय स्पीड पर नियंत्रण रखें, ताकि वह खुद भी सुरक्षित रहें और अन्य राहगीरों के सफर को भी सुरक्षित बनाएं। माह नवंबर अभियान को लेकर कहा कि इस महीने पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारी नियमों के प्रति जागरूक करने का काम करेंगे। साथ ही नियम तोड़ने वालों पर सख्ती भी होगी। सीओ ट्रैफिक धर्म सिंह मार्छाल ने कहा कि नियमों का पालन करने के लिए प्रशासन प्रयास करता रहा है, लेकिन इसको पूरी तरह से सफल बनाने के लिए जनसहयोग की जरूरत हैं। लोग इसको लेकर अपनी जिम्मेदारी समझें और निभाएं, तभी एक बेहतर तस्वीर निकलकर सामने आएगी। सिटी मजिस्ट्रेट ऋतु पुनिया ने कहा कि अधिकांश हादसे वाहन मोड़ते वक्त होते हैं। ऐसे में वाहन चालक को अचानक गाड़ी नहीं मोड़नी चाहिए। सुरक्षित सफर के लिए वाहन चलाते वक्त सावधानी बहुत जरूरी है। इस दौरान हेलमेट लगाकर बाइक चला रहे बाइकर्स को रोक पुष्प भेंट कर सम्मानित किया गया। हेलमेट न लगाने वालों को चेतावनी दी गई। ट्रैक्टर ट्रॉलियों में रेडियम रिफ्लेक्टर लगवाए गए। एआरटीओ अमिताभ राय, सुनगढ़ी इंस्पेक्टर नरेश पाल सिंह, कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी, टीएसआई उदयवीर सिंह, एसएसआई सुनगढ़ी सतीश चंद बाजपेई, व्यापारी देवेश बंसल, राजेश अग्रवाल बिछले, स्वतंत्र देवल, रवि शर्मा, कार्तिक भसीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed