{"_id":"65f7263c06344e1a3b0e25f3","slug":"tiger-turned-padiya-into-a-morsel-half-eaten-body-found-the-next-day-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-113562-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पड़िया को बाघ ने बनाया निवाला, दूसरे दिन मिला अधखाया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पड़िया को बाघ ने बनाया निवाला, दूसरे दिन मिला अधखाया शव
विज्ञापन
पूरनपुर। जंगल से निकलकर बाघ गांव के समीप चर रहे गांव राहुलनगर निवासी रामकुमार के भैंस के बच्चे (पड़िया) को खींच ले गया। शोर-शराबा पर लोग एकत्र हुए। दूसरे दिन पड़िया का अधखाया शव जंगल के समीप मिला।
हरीपुर जंगल रेंज से सटे गांव चंदिया हजारा, राहुलनगर के समीप अक्सर बाघ व तेंदुए की चहलकदमी रहती है। ग्राम प्रधान बासुदेव कुंडू ने बताया कि गांव राहुलनगर निवासी रामकुमार की पड़िया शनिवार को गांव के समीप विनोद के खेत के पास चर रही थी। जंगल से निकला बाघ उसे खींच ले गया। ग्रामीणों ने शोर-शराबा किया, लेकिन बाघ और पड़िया नहीं मिली।
रविवार को उसका अधखाया शव जंगल के समीप मिला। सूचना पर हरीपुर रेंज का स्टाफ पहुंचा। प्रधान ने बताया कि जंगली जानवर जंगल से निकालकर अब तक दर्जनों पालतू पशुओं को खा चुके हैं। अब तक किसी भी पशु पालक को मुआवजा नहीं मिला। हरीपुर रेंजर वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि घटना जंगल के अंदर की है। कर्मचारियों को घटनास्थल के आसपास बाघ के पगचिह्न मिले हैं।