फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tiger reached near the population roaming on the road in Pilibhit

Pilibhit News: आबादी के करीब पहुंचा बाघ... खेतों और सड़क पर चहलकदमी करते दिखा, इलाके में दहशत

Sat, 05 Jul 2025 03:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Jul 2025 03:27 PM IST
सार

पीलीभीत के अमरिया क्षेत्र में शनिवार को रामपुर बौरख के पास खेतों में बाघ देखा गया। लोगों ने बाघ का वीडियो बना लिया। वन विभाग को सूचना दी गई है। 

विज्ञापन
Tiger reached near the population roaming on the road in Pilibhit
सड़क पर बाघ - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के बाघों की जंगल से बाहर आकर आबादी इलाके में चहलकदमी जारी है। न्यूरिया, बरखेड़ा, घुंघचाई के बाद शनिवार को एक बाघ अमरिया क्षेत्र के रामपुर बौरख के पास खेतों में चहलकदमी करते देखा गया। बाघ को देखने के लिए खेत से थोड़ी दूर पर राहगीरों की भीड़ जुटी। लोगों ने बाघ के फोटो खींचे और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिए। वहीं आबादी वाले इलाके में बाघ देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत है। 

विज्ञापन


बाघ ने सुबह करीब 10 बजे रामपुर बौरख के पास भिकारीपुर जाने वाली सड़क को पार किया। बाघ को देख सड़क से आवाजाही कर रहे लोग रुक गए। बताया जा रहा है कि बाघ मजगामा और ग्राम टोंडर पुर के बीच गुरुद्वारे के पास खेतों में घूम रहा है। बाघ की मौजूदगी से इलाके में दहशत का माहौल है। गौरतलब है कि पिछले करीब 10 दिनों से न्यूरिया क्षेत्र में भी बाघ की चहलकदमी देखी जा रही है। घुंघचाई क्षेत्र में बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed