फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The villagers did not allow the dead body to be lifted for four hours, remained adamant on the demand of calling the officers.

Pilibhit News: चार घंटे तक ग्रामीणों ने नहीं उठने दिया शव, अफसरों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे

Thu, 28 Sep 2023 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 28 Sep 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
The villagers did not allow the dead body to be lifted for four hours, remained adamant on the demand of calling the officers.
परिजनो की मांग पर लि​खित आश्वासन देते एसडीओ । संवाद
कलीनगर। मूसेपुर गांव में मंगलवार रात नेपाली हाथियों के कुचलने से ग्रामीण की मौत के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों के गुस्से को देखते हुए वनकर्मी चौकी से भाग गए। रेंज अफसर भी मौके पर जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। पुलिस ने पहुंचकर ग्रामीणों से बात की, लेकिन लोगों ने अफसरों को बुलाने की बात कहकर शव नहीं उठाने दिया। रात करीब साढ़े बारह बजे एसडीएम और एसडीओ गांव पहुंचे। मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने के लिखित आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

माधोटांडा क्षेत्र का मूसेपुर गांव में मंगलवार रात नेपाली हाथियों ने तीन ग्रामीणों को कुचल दिया था। ग्रामीण जंगल के रास्ते से गांव की ओर जा रहे थे। हमले में रमेश (42) की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि गांव के ही बाबूराम और सुरेंद्र लाल गंभीर घायल हो गए। घायल को पीलीभीत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोग इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन

आसपास गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। करीब एक घंटा बाद माधोटांडा पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के गुस्से को देखकर एक किलोमीटर दूर स्थित वन चौकी से वनकर्मी भाग गए। रेंज अफसर भी मौके पर आने से डरते रहे। पुलिस ने क्षेत्रीय प्रधान के माध्यम से परिजन और ग्रामीणों को समझाया लेकिन ग्रामीण वन अफसरों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ अचल कुमार ने मोबाइल से वन अफसरों की परिजन से बातचीत कराई, लेकिन परिजन नहीं मानें। करीब चार घंटे बाद रात करीब साढ़े बारह बजे एसडीओ मयंक पांडे मौके पर पहुंचे। पीछे से एसडीएम आशुतोष गुप्ता भी आ गए। परिजनों से बातचीत कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया, ग्रामीणों ने नौकरी और मुआवजे के लिए लिखित आश्वासन देने की बात कही। इस पर एसडीओ की ओर से परिवार के एक सदस्य को नौकरी और मुआवजे का लिखित आश्वासन दिया गया। तब जाकर ग्रामीण के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।
000
बाबूराम की हालत गंभीर
घायलों में बाबूराम की हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि सुरेंद्र लाल की स्थिति कुछ सामान्य है। पूरनपुर के बाद रात को ही घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। इसके बाद परिजन ने प्राइवेट अस्पताल में उपचार करने की इच्छा जाहिर की। जिस पर मुख्यालय के ही एक प्राइवेट अस्पताल में बाबूराम का उपचार कराया जा रहा है। बाबूराम के सिर के अंदरूनी भाग में खून का थक्का जमने से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
000
अभी भी बराही रेंज के जंगल में डेरा जमाए हैं हाथी
ग्रामीण पर हमले की घटना के बाद से हाथी मूसेपुर गांव के क्षेत्र में स्थित बराही रेंज के जंगल के एक हिस्से में डेरा जमाए हुए हैं। ग्राम प्रधान दलबीर सिंह का कहना है कि बुधवार सुबह भी हाथियों की मौजूदगी दिखाई दी। हालांकि घटना के बाद सुबह से वनकर्मियों की टीम हाथियों की निगरानी में जुटी हुई है। क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
000
टाइगर रिजर्व में वन वाचर रहा था मृतक, कोर्ट में विचाराधीन है मामला
परिजनों ने बताया कि रमेश पूर्व में पीटीआर में वाचर था। करीब 10 साल तक नौकरी भी की। समान वेतन पर आने के बाद भी विभाग ने वन रक्षक की नौकरी नहीं दी। आठ साल पहले वाचर पद से भी हटा दिया। इसको लेकर हाईकोर्ट में मामला विचाराधीन है। इसी का हवाला देकर परिजन परिवार के किसी सदस्य को विभाग में नौकरी देने की गुहार लगाई है। रमेश के परिवार में पत्नी के अलावा तीन छोटी पुत्रियां और दो पुत्र हैं।

000
वर्जन
परिजन की बात सुनकर नियमानुसार मदद का आश्वासन दिया है। हाथियों की निगरानी के लिए टीमें लगाई गई हैं। - मयंक पांडे, एसडीओ

परिजनो की मांग पर लिखित आश्वासन देते एसडीओ । संवाद

परिजनो की मांग पर लिखित आश्वासन देते एसडीओ । संवाद

परिजनो की मांग पर लिखित आश्वासन देते एसडीओ । संवाद

परिजनो की मांग पर लिखित आश्वासन देते एसडीओ । संवाद

परिजनो की मांग पर लिखित आश्वासन देते एसडीओ । संवाद

परिजनो की मांग पर लिखित आश्वासन देते एसडीओ । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed