{"_id":"66faf126d6826e70f308a9a4","slug":"the-newly-constructed-road-developed-cracks-within-six-months-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-123277-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: छह माह में ही नवनिर्मित सड़क में पड़ गई दरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: छह माह में ही नवनिर्मित सड़क में पड़ गई दरार
विज्ञापन
बीसलपुर में रेलवे स्टेशन के सामने बनाई गई सड़क में छह माह में ही आ गई दरार।संवाद
बीसलपुर। रेलवे स्टेशन के सामने लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब छह माह पूर्व बनवाई सड़क मेंं दरार पड़ गई है। इससे सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।
क्षेत्रीय जनता की मांग पर लोक निर्माण विभाग ने करीब छह माह पूर्व रेलवे स्टेशन के सामने सड़क बनवाई थी। कोयला भरे डंपर निकलने से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे आने-जाने वालों को काफी दिक्कत हो रही थी। उधर का यातायात भी प्रभावित होने लगा था।
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने अपने हिसाब से यह सड़क काफी मजबूत बनवाई, बावजूद इसके छह माह बाद ही सड़क में दरार पड़ गई है, जिससे सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण में बेहद घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। लोगों का यह भी आरोप है कि ठेकेदार ने सड़क निर्माण का अधिकांश पैसा हड़प लिया है और काफी कम पैसा सड़क निर्माण में लगाया है।
विज्ञापन
सड़क मे दरार पड़ने की जानकारी होते ही संबंधित अधिकारियों ने मौका मुआयना किया, लेकिन अब तक दरार को सही नहीं कराया है। विभागीय हीलाहवाली के चलते यह स्थिति कब तक बनी रहेगी, कुछ कहा नहीं जा सकता। इस बावत लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसके जैन ने बताया कि इस सड़क से बजाज एनर्जी ग्रुप के कोयला भरे डंपर निकलते हैं।
संबधित अधिकारियों से एक निश्चित अवधि तक इस सड़क से कोयला भरे डंपर न निकालने को कहा गया था, लेकिन कोयला भरे डंपर निर्धारित अवधि बीतने से पहले ही नवनिर्मित सड़क पर दौड़ने लगे, जिससे सड़क में दरार पड़ गई। संबंधित अधिकारी को इस संंबंध में नोटिस दिया गया है। जल्द ही सड़क का निर्माण कराया जाएगा।