फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The girl was molested and left in the forest, report

Pilibhit News: छेड़खानी कर युवती को जंगल में छोड़ा, रिपोर्ट

Tue, 22 Jul 2025 10:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
The girl was molested and left in the forest, report
कलीनगर। प्रेम-प्रसंग में युवती को बाइक पर बैठाकर लाने के बाद युवक ने उसके साथ छेड़खानी और मारपीट की। विवाद बढ़ने पर आरोपी उसे पूरनपुर-खटीमा मार्ग पर जंगल क्षेत्र में छोड़कर चला गया। मामले में पीड़िता के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

घटना 20 जुलाई की माधोटांडा क्षेत्र के पूरनपुर- खटीमा मार्ग पर महोफ रेंज के जंगल क्षेत्र की है। हजारा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने माधोटांडा पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी बहन उत्तराखंड में नौकरी करती है। आरोप है कि 19 जुलाई को हजारा थाना क्षेत्र के ग्राम आजाद नगर निवासी पुलकित श्रीवास्तव रुद्रपुर में उसकी बहन के कमरे में पहुंचा।
विज्ञापन

आरोपी बहलाकर उसे अपने साथ बाइक पर बैठा लाया। आरोप है कि रास्ते में उसके साथ मारपीट और छेड़खानी की। इसके बाद उसे खटीमा- पूरनपुर मार्ग पर जंगल क्षेत्र में छोड़कर चला गया। थाना प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed