{"_id":"66a6c8ebb437afaa90091e94","slug":"the-central-budget-will-give-wings-to-development-in-the-state-farmers-income-will-increase-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-120154-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: केंद्रीय बजट से प्रदेश में विकास को लगेंगे पंख, बढ़ेगी किसानों की आय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: केंद्रीय बजट से प्रदेश में विकास को लगेंगे पंख, बढ़ेगी किसानों की आय
विज्ञापन
पीलीभीत के जिला भाजपा कार्यालय पर आयोजित बजट गोष्ठी को संबोधित करते राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख
पीलीभीत। जिले के प्रभारी मंत्री बल्देव सिंह औलख ने कहा कि बजट समाज के सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर लाया गया है। इसमें उप्र को बहुत कुछ दिया गया है। किसानों के लिए सरकार ने योजनाओं का पिटारा खोला है। इससे किसानों की आय बढ़ेगी।
भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर केंद्रीय बजट संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रभारी मंत्री बल्देव सिंह औलख ने बजट के प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की। कहा कि यह बजट सभी देशवासियों के लिए लाभकारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में अग्रसर है।
उन्होंने बजट की तारीफ करते हुए कहा कि इस बजट में उद्योगों और उद्यमियों के लिए नीतियों को सशक्त बनाया गया है। वहीं कृषि क्षेत्र पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। देश की सामरिक दृष्टि से मजबूती के लिए रक्षा क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गांव और शहर के लोगों की सहूलियत के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना को बढ़ावा दिया गया है। आमजनों की सभी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए पूरी तरह से सहयोग किया गया है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, गुलशन आनंद, गोकुल प्रसाद मौर्य, लेखराज भारती, शांति स्वरूप सोनकर गुरुभाग सिंह सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन दिनेश पटेल ने किया।
--
रामराज्य के संकल्प को साकार करने वाला है केंद्र सरकार का बजट
पीलीभीत। केंद्र सरकार के बजट को विपक्ष उत्तर प्रदेश को कुछ नहीं मिलने वाला बताकर सरकार को घेर रहा है, जबकि बजट में प्रदेश को सबसे अधिक अंश मिला है। यह बजट गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए समर्पित है। बजट के जरिये उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए मजबूत नींव रखी गई है।
प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बजट को विपक्ष दिखावा बता रहा है और लोगों में भ्रम फैलाया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश को कुछ नहीं दिया गया है। यह गलत है सबसे अधिक उत्तर प्रदेश को ही अंश दिया गया है। केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर और उद्योग को उबारने के लिए 2.24 लाख करोड़ का आवंटन किया है जो राज्य की प्रगति में मील का पत्थर साबित होगा।
यह बजट रामराज्य के संकल्प को साकार करने वाला बजट है। उत्तर प्रदेश में रेलवे के डवलपमेंट के लिए दी गई राशि यूपीए सरकार के 10 वर्ष के कार्यकाल की तुलना में 18 गुना अधिक है। कहा कि विपक्षी पार्टियों ने बेरोजगारी के मुद्दे पर लोगों में भ्रम फैलाया है लेकिन ऐसा नहीं है। बजट में समाज के सभी वर्गों के हितों को देखा गया है। संवाद