फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Temporary stands are spoiling the look of the city and are also causing traffic jams

Pilibhit News: शहर की सूरत बिगाड़ रहे अस्थायी स्टैंड, जाम का भी बने सबब

Sat, 10 May 2025 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 10 May 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Temporary stands are spoiling the look of the city and are also causing traffic jams
असम चौराहे से बीसलपुर जाने वाले मार्ग पर खड़े वाहन। संवाद
पीलीभीत। सख्ती के तमाम दावों के बाद भी शहर के प्रमुख चौराहों पर बनाए गए अस्थायी अवैध स्टैंड को नहीं हटाया जा सका। इससे शहर की सड़कों की सूरत तो बिगड़ ही रही है, साथ ही हर समय लोग जाम के झाम से भी जूझने पर मजबूर हैं। अधिकांश चौराहों पर वाहनों के खड़े होने से मार्ग संकरा हो गया है। हाल ही में रोडवेज निरीक्षण के दौरान एडीएम ने अधीनस्थों को अस्थायी स्टैंड को हटाए जाने के निर्देश दिए, लेकिन आदेश का कोई असर नहीं हो सका।
विज्ञापन

शहर के असम चौराहे, नौगवां और गौहनिया चौराहे पर दिनभर भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। रोजाना करीब दस हजार से अधिक लोगों का आवागमन भी रहता है। इन प्रमुख चौराहे पर सड़क किनारे ईको, मैजिक, बसें आदि सवारी वाहन सड़क घेरकर अपने वाहनों को खड़ा करते हैं। इससे यह हाईवे संकरे हो जाते हैं। जब भी कोई बड़ा वाहन यहां पर पहुंचता है, तो यहां पर जाम की स्थिति बनती है। इन चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस के जवान भी मौजूद रहते हैं। इसके बाद भी इन वाहनों को हटवाने में कोई दिलचस्पी नहीं ली जाती है। आलम यह है कि रोजाना करीब चार से पांच बार यहां पर जाम लगना एक आम बात है। इससे राहगीरों का दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

यातायात निरीक्षक सत्येंद्र कुमार ने बताया कि चौराहे पर वाहनों को खड़ा नहीं होने दिया जा रहा है। इसको लेकर लगातार चौराहे पर नजर रखकर वाहनों के चालान की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------

बीसलपुर मार्ग : एक हिस्से पर वाहनों का कब्जा

शहर के असम चौराहे से बीसलपुर जाने वाले मार्ग पर एक साइड में सवारी वाहनों का खड़ा किया जाता है। दोपहर करीब 11.45 बजे मार्ग पर मैजिक,उसके आगे ई-रिक्शा, टेंपो खड़े थे। इस साइड में वाहन खड़े होते हैं, वहां दुकानों का भी संचालन है। दुकान पहुंचने वाले लोग भी वाहन सड़क पर ही खड़ा करते हैं। ऐसे में ट्रक या फिर अन्य भारी वाहन आने पर जब इस साइड में घूमते हैं तो यहां जाम लगता है। यह स्थिति सुबह से शाम तक रहती है।

ओवरब्रिज के सर्विस मार्ग को बना दिया अस्थायी स्टैंड
शहर के नौगवां चौराहा स्थित ओवरब्रिज के नीचे अस्थायी रूप से स्टैंड बना लिया गया है। हाल ही में रोडवेज डिपो की पड़ताल के दौरान एडीएम ऋतु पूनिया ने नौगवां चौराहे पर पहुंचकर इस अवैध स्टैंड को सड़क से हटवाने के आदेश दिए, इसके बाद भी यह स्टैंड नहीं हट सके। यह अवैध स्टैंड ओवरब्रिज के दोनों ओर हैं। साथ ही यहां पर लोगों ने अवैध अतिक्रमण कर दुकानों का संचालन भी शुरू कर दिया है। चौराहे पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस भी इसको लेकर मूकदर्शक बनी हुई है।
माधोटांडा रोड : चौराहा के निकट वाहनों की लगती है कतार
शहर के गौहनिया चौराहे से माधोटांडा जाने वाले मार्ग पर भी अस्थायी रूप से स्टैंड को बना लिया गया है। इस मार्ग पर कुछ दूरी पर ही रेलवे क्राॅसिंग है। क्राॅसिंग बंद होने पर यहां लंबा जाम लगता है। सड़क किनारे वाहनों के खड़े होने से बाइक चालक साइड से भी इस मार्ग पर नहीं निकल पाते हैं। जाम के दौरान लोग अवध नगर व सुरभि कॉलोनी होते हुए टनकपुर हाईवे पर पहुंचते हैं। कुछ दूरी पर ट्रैफिक पुलिस भी मौजूद रहती है। इसके बाद भी यह स्टैंड नहीं हट सका।


अवैध स्टैंड को लेकर इन पर लगातार कार्रवाई जा रही है। मुख्य मार्ग पर अवैध स्टैंड का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। संयुक्त रूप से चेकिंग कर इन पर कार्रवाई की जाएगी।- वीरेंद्र सिंह, एआरटीओ।
------

असम चौराहे से बीसलपुर जाने वाले मार्ग पर खड़े वाहन। संवाद

असम चौराहे से बीसलपुर जाने वाले मार्ग पर खड़े वाहन। संवाद

असम चौराहे से बीसलपुर जाने वाले मार्ग पर खड़े वाहन। संवाद

असम चौराहे से बीसलपुर जाने वाले मार्ग पर खड़े वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed