फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Teacher beat the student, father gave Tahrir in the police station

Pilibhit News: शिक्षक ने छात्र को पीटा, पिता ने थाने में दी तहरीर

Fri, 11 Aug 2023 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 11 Aug 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Teacher beat the student, father gave Tahrir in the police station
बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती छात्र प्रियांशु । संवाद
बीसलपुर। नगर के एक निजी इंटर कॉलेज के कक्षा 11 के छात्र प्रियांशु ने कॉलेज के एक शिक्षक पर पीटने का आरोप लगाया है। छात्र के पिता ने कोतवाली में शिक्षक के विरुद्ध तहरीर दी है।
विज्ञापन

बिलसंडा क्षेत्र के गांव अकबराबाद निवासी नवल किशोर गंगवार ने बताया कि उनका पुत्र प्रियांशु नगर के एक निजी इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र है। शुक्रवार को वह शिक्षक को बिना बताए कक्षा से उठकर लघुशंका के लिए चला गया था। इससे नाराज होकर शिक्षक ने प्रियांशु की पिटाई की। प्रियांशु ने प्रधानाचार्य से भी शिकायत की, लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन

नवल किशोर ने प्रियांशु का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण कराकर कोतवाली में शिक्षक के विरुद्ध तहरीर दी है। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि तहरीर मिली है। हलका दरोगा को मामले की जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed