{"_id":"642c736bf3740d7dd8018d54","slug":"stabbed-a-knife-in-the-stomach-of-a-young-man-injured-his-aunt-who-came-to-save-him-pilibhit-news-c-4-1-117251-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: युवक के पेट में चाकू घोंपा, बचाने आई मौसी को भी किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: युवक के पेट में चाकू घोंपा, बचाने आई मौसी को भी किया घायल
विज्ञापन
मारपीट की अन्य घटना में महिला को पीटा, रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। आपसी विवाद में पूरनपुर देहात के मोहल्ला ढका निवासी रोहिद खां के पेट में चाकू घोंप कर घायल कर दिया गया। बीच-बचाव पर उसकी मौसी तहमीना पर भी चाकू से वार किया गया। रोहिद खां को सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है।
कोतवाल अशुतोष रघुवंशी ने बताया कि पूरनपुर देहात के रोहिद खां का उसके रिश्तेदार से विवाद हो गया। जिसके बाद रिश्तेदार ने उसके पेट में चाकू मारकर घायल कर दिया। बचाने आयी उसकी मौसी गांव मढ़ाखुर्द निवासी तहमीना पर भी चाकू से हमला किया, जो उसके हाथ पर लगा। घायलों का मेडिकल कराया गया है। कोतवाल का कहना है कि घायल पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
इधर, मारपीट की एक अन्य घटना में गांव नदहा निवासी ननुकी देवी को जमीन के विवाद में पीटा गया। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि ननुकी देवी की ओर से गांव निवासी भूरे सिंह, उसकी मां नन्हीं बिटिया, राजन सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।