फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Soil of five villages on the banks of Sharda River will be tested

Pilibhit News: जांची जाएगी शारदा नदी किनारे के पांच गांवों की मिट्टी

Wed, 22 Nov 2023 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Soil of five villages on the banks of Sharda River will be tested
पूरनपुर। शारदा नदी किनारे के खेतों की मिट्टी में किन पोषक तत्वों की कमी है। इसके लिए नदी किनारे के पांच गांव के सौ-सौ किसानों के खेतों की मिट्टी की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

भारतीय कृषि विकास योजना के तहत चयनित गांव के किसानों के खेतों की मिट्टी का परीक्षण कराया जाता है। ताकि मिट्टी में मौजूद आवश्यक तत्वों और कौन से तत्वों की कमी है, की जानकारी की जा सके। इस बार योजना के तहत शारदा नदी के किनारे के पांच गांव रामनगर, मुरैना गांधीनगर, श्रीनगर, विजय नगर और अशोकनगर को शामिल किया गया है। पांचों गांव के लगभग 500 किसानों के खेतों की मिट्टी की जांच कृषि विभाग की लैब में निशुल्क की जाएगी। जांच के बाद किसानों को मृदा परीक्षण स्वास्थ्य कार्ड भी दिया जाएगा। एडीओ कृषि दिलीप कुमार ने बताया कि गांवों की सूची प्राप्त हो गई है। जल्द ही गांवों से मिट्टी एकत्र कर उसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed