फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Snake bites a student at Avantibai Inter College

Pilibhit News: अवंतीबाई इंटर कॉलेज में छात्रा को सांप ने डसा

Mon, 20 Nov 2023 11:04 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Snake bites a student at Avantibai Inter College
अस्तपताल में भर्ती छात्रा प्रीती ।
पीलीभीत। वीरांगना अवंतीबाई जिला पंचायत इंटर कॉलेज में सांप ने एक छात्रा को डस लिया। हालत गंभीर होने पर स्टाफ ने उसको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। अब उसकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर चकरतीरथ निवासी किसान सियाराम की बेटी प्रीति अवंतीबाई इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा है। प्रीति शहर में ही किराए पर रहकर पढ़ाई करती हैं। सोमवार को कॉलेज में प्रार्थना के बाद प्रीति बाथरूम जा रही थी। रास्ते में उसका पैर सांप पर पड़ गया। सांप ने उसे डस लिया। प्रीति ने शोर मचाया तो अन्य छात्राएं वहां पहुंचीं। कुछ ही देर में प्रीति बेहोश हो गई। छात्राओं ने शिक्षकों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद छात्रा को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

शिक्षिका सुनीता ने बताया कि इलाज के बाद अब छात्रा की हालत खतरे से बाहर है। उधर, सूचना पर अभिभावक मेडिकल कॉलेज पहुंचे। बता दें कि अवंतीबाई कॉलेज के पीछे काफी पेड़-पौधे लगे हुए हैं। यहां कोई आता जाता भी नहीं है। डसने के बाद सांप उसी तरफ निकल गया। घटना के बाद छात्राओं में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed