फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sitapur defeated Pilibhit by one goal

Pilibhit News: सीतापुर ने पीलीभीत को एक गोल से हराया

Sun, 09 Feb 2025 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 09 Feb 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Sitapur defeated Pilibhit by one goal
जीत की जिद्दोजहद:शहर के गांधी स्टेडियम में आयोजित ओपन स्टेट आंमत्रण पुरूष फुटबॉल प्रतियोगिता मे
पीलीभीत। शहर के गांधी स्टेडियम में कराई जा रही ओपन राज्य आमंत्रण फुटबाॅल प्रतियोगिता के पहले दिन सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली हॉस्टल और एटा की टीम ने बाजी मारी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ एसपी अविनाश पांडे ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 12 फरवरी तक चलेगी। इसमें 10 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन

पहला मैच पीलीभीत और सीतापुर के बीच हुआ। इसमें सीतापुर की टीम ने एक गोल से जीत हासिल की। दूसरा मैच बरेली हॉस्टल और लखीमपुर के बीच खेला गया। बरेली हॉस्टल ने मैच जीता। तीसरा मैच बदायूं और एटा के बीच खेला गया। एटा की टीम ने 10-0 से जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथे मैच में शाहजहांपुर की टीम ने रामपुर को 2-0 से हराया। जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। निर्णायक समिति में प्रदीप कुमार पांडे, महेश चंद्र, मोहम्मद अकूब, अतुल कुमार, कौशल किशोर, संजीव कुमार सिंह, अजय यादव, विशाल कुमार, अयूब शाह, धीरज कुमार पटेल, रजा अल्लाह रहे।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पूरी लगन के साथ हमें खेलना चाहिए।
खेलों से शारीरिक व मानसिक विकास और प्रति स्पर्धा की भावना भी पैदा होती है। विशिष्ट अतिथि के तौर पर नगर मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव रहे। ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अनिल महेंद्रू, बरेली फुटबॉल संघ के सचिव मून, बरेली फुटबॉल संघ के ज्वाइंट सचिव देवेंद्र, जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष कपिल देव सिंह, सुरेश कौशल, देव सिंह, चेतन शर्मा, कमल भल्ला, जगदीश सक्सेना आदि मौजूद रहे।

जीत की जिद्दोजहद:शहर के गांधी स्टेडियम में आयोजित ओपन स्टेट आंमत्रण पुरूष फुटबॉल प्रतियोगिता मे

जीत की जिद्दोजहद:शहर के गांधी स्टेडियम में आयोजित ओपन स्टेट आंमत्रण पुरूष फुटबॉल प्रतियोगिता मे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed