फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rakesh Tikait says Government ruining the farmers by passing the bill in the wrong way

UP News: राकेश टिकैत बोले- गलत तरीके से बिल पास कर किसानों को बर्बाद कर रही सरकार, देश में भय का माहौल

Tue, 25 Feb 2025 06:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 25 Feb 2025 06:18 PM IST
सार

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत मंगलवार को पीलीभीत पहुंचे। उन्होंने यहां मंडी समिति परिसर में आयोजित महापंचायत को संबोधित किया। 

विज्ञापन
Rakesh Tikait says Government ruining the farmers by passing the bill in the wrong way
किसान नेता राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत की मंडी समिति परिसर में मंगलवार को भाकियू की महापंचायत में पहुंचे राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार गलत तरीके से बिल पास कर किसानों को बर्बाद कर रही है। पूरे देश में भय का माहौल बनाया जा रहा है। किसान इससे डरने वाला नहीं है। किसान अपनी मांगों को पूरा करने के लिए मोर्चा खोलेगा।

विज्ञापन

 
राकेश टिकैत दोपहर करीब एक बजे मंडी समिति पहुंचे। भाकियू पदाधिकारियों और किसानों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद पदाधिकारियों ने संबोधन कर अपने विचार रखे। अंत में राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने महापंचायत को संबोधित किया। 
विज्ञापन


टिकैत ने एमएसपी गारंटी से लेकर गन्ना एक्ट तक पर चर्चा कर सरकार को घेरा। कहा कि सरकार गलत तरीके से बिल पास कर किसानों को बर्बाद कर रही है। इसके अलावा स्थानीय मुद्दों पर भी उन्होंने विचार रखते हुए कहा कि किसानों को गन्ना मूल्य को लेकर परेशान किया जा रहा है। छुट्टा पशु किसानों को परेशान कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनकाउंटर पर उठाए सवाल 
किसान नेता ने कहा कि तराई में सिखों को टारगेट किया जा रहा है। पूर्व में हुए खालिस्तानी आतंकियों की मुठभेड़ की घटना पर बोलते हुए कहा कि उन्हें पंजाब से लाकर यहां मार दिया गया। इसकी जांच होनी चाहिए, लेकिन जांच करेगा कौन?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed