{"_id":"66c7821907fd9798fe0a127b","slug":"police-recruitment-from-todayexam-system-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-121318-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पुलिस भर्ती आज से... इम्तिहान व्यवस्था का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पुलिस भर्ती आज से... इम्तिहान व्यवस्था का
विज्ञापन
पीलीभीत शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का गेट।फाइल फोटो
पीलीभीत। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार को देश के विभिन्न इलाकों के 4992 अभ्यर्थी शहर में बने छह परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दिन में तीन बजे से पांच बजे तक पुलिस भर्ती परीक्षा देंगे। इसको लेकर एक दिन पूर्व व्यवस्थाओं को चाकचौबंद किया गया। परीक्षा को लेकर बृहस्पतिवार शाम को अभ्यर्थी शहर में पहुंचने लगे। सुरक्षा के लिहाज से जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है।
जिले में पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, एसएन इंटर कॉलेज, रामा इंटर कॉलेज के अलावा उपाधि महाविद्यालय परीक्षा केंद्र शामिल हैं।
पारदर्शिता के साथ परीक्षा कराने के मद्देनजर सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं। कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिसमें आनलाइन निगरानी के लिए पुलिस लाइन में भी कंट्रोल रूम बनाया गया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में 4992 अभ्यर्थी तो पांच दिन होने वाली परीक्षा में कुल 24960 अभ्यर्थी शामिल होंगे। एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि परीक्षा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों में अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। प्रत्येक केंद्र पर एक उपनिरीक्षक समेत सात पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेंगा। अभ्यर्थियों के मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को केंद्र के बाहर ही जमा करा लिया जाएगा।
000
परीक्षा केंद्र अभ्यर्थी
ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज 480
राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज 480
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज 384
एसएन इंटर कॉलेज 384
रामा इंटर कॉलेज 384
उपाधि महाविद्यालय 384
नोट : प्रत्येक पाली में 2496 और प्रत्येक दिन 4992 अभ्यर्थी होंगे शामिल
-- छह सेक्टर में बांटा शहर, बनाए गए छह नोडल अधिकारी
पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर छह सेक्टर बनाए गए हैं। इसके लिए छह नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। नोडल अधिकारी अपने अपने केंद्रों की हर गतिविधियों पर नजर रखेंगे।
000
होटल और अन्य संसाधनों में बढ़ाई गई सतर्कता
परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थी पहुंच गए हैं, कई के साथ उनके परिजन भी हैं। ऐसे में एसपी अविनाश पांडेय ने होटल में ठहरने के दौरान अधिक किराया वसूलने और अन्य स्थानों पर खाने-पीने के ठिकानों पर रेट अधिक बढ़ाने के मामले को ध्यान में रखते हुए सीओ और थाना प्रभारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे मामले सामने आने पर संबंधित पर कार्रवाई की हिदायत भी दी गई है। इसके अलावा महिला अभ्यर्थियों की सुरक्षा के लिए होटलों और धर्मशालाओं पर पुलिस की डयूटी लगाई गई है।
0000
पांच संदिग्ध चिह्नित, रखी जा रही नजर
पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा की पारदर्शिता को लेकर अफसरों की ओर से गंभीरता बरती जा रही है। एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि एसओजी की टीम के अलावा खुफिया विभाग की टीम को भी सक्रिय किया गया है। सॉल्वर गैंग को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जिले के पांच संदिग्ध लोग चिह्नित किए गए हैं। जिनको रडार पर लेकर सर्विलांस की मदद से नजर रखी जा रही है। इनमें से तीन लोग पूर्व में जिले में आयोजित हुई परीक्षा में सॉल्वर रह चुके हैं।