{"_id":"64fa200abce3eb74af061d44","slug":"peepal-branch-broke-from-the-truck-and-fell-on-the-temple-youth-injured-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-3809-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ट्रक से पीपल की डाल टूटकर देवस्थान पर गिरी, युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ट्रक से पीपल की डाल टूटकर देवस्थान पर गिरी, युवक घायल
Fri, 08 Sep 2023 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 08 Sep 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
देवस्थान की टूटी दीवार कोे सही करते मजदूर । संवाद
न्यूरिया। कस्बे में ट्रक में फंसकर पीपल की डाल टूटकर देवस्थान पर गिर गई। इससे देवस्थान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई और एक युवक घायल हो गया। इस पर वहां मौजूद लोगों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे मामला शांत कराया। ड्राइवर के दूसरे समुदाय का होने से मामले के तूल पकड़ने पर अधिकारियों में खलबली मच गई। एसडीएम और सीओ सदर तुरंत मौके पर पहुंच गए।
कस्बे के मोहल्ला ठाकुरद्वारा के पास स्थित देवस्थान पर आसपास के लोग दिन भर बैठे रहते हैं। बृहस्पतिवार को मोहल्ले की ओर से आ रहे ट्रक में फंसकर देवस्थान के पीपल की डाल टूटकर गिर गई। इससे देवस्थान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। मोहल्ला खेड़ा निवासी सत्येंद्र मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस पर वहां मौजूद लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।
ट्रक कस्बे के ही एक युवक का था। जिसे दूसरे समुदाय का युवक चला रहा था। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। पुलिस ने तीन किलोमीटर दूर सरिया सीमेंट की दुकान के सामने से चालक को मय ट्रक के पकड़ लिया। जानकारी होने पर सीओ सदर डॉ. प्रतीक दाहिया, एसडीएम देवेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों में समझौते के बाद मामला निपट गया। पुलिस ने ट्रक अपने कब्जे में ले लिया है।