फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Paddy is not being sold at MSP, there should be a transparent investigation: Gurnam Singh

एमएसपी पर नहीं बिक रहा धान, पारदर्शी जांच हो : गुरनाम सिंह

Sat, 11 Oct 2025 11:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Paddy is not being sold at MSP, there should be a transparent investigation: Gurnam Singh
डीएम से मिलने कलक्ट्रेट पहुंचे भाकियू चढ़ूनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी। संवाद
पीलीभीत। किसानों की समस्याओं और धान बिक्री में गड़बड़ियों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी शनिवार को पीलीभीत पहुंचे। उन्होंने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम और एसपी से मुलाकात कर किसानों से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत बातचीत की।
विज्ञापन

चढ़ूनी ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों के समक्ष दो प्रमुख मांगें रखी हैं। पहली, किसानों की धान बिक्री की समस्या और दूसरी, जिलाध्यक्ष के साथ हुई गोलीकांड की निष्पक्ष जांच की जाए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में चढ़ूनी ने कहा कि इस समय न सिर्फ पूरनपुर, बल्कि प्रदेश के किसान धान न बिकने से परेशान हैं। मंडियों में किसानों को समर्थन मूल्य (एमएसपी) नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेशभर में धान खरीद में बड़े पैमाने पर घोटाले हो रहे हैं। कुछ व्यापारी किसानों से सस्ता धान खरीदकर उसे सरकारी खरीद के रूप में दिखा रहे हैं और सरकार से पूरी कीमत वसूल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों को मजबूर होकर सेलर (निजी खरीदारों) को धान बेचने की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को सुनिश्चित करना चाहिए कि हर किसान का धान एमएसपी पर ही खरीदा जाए।

डीएम ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सेलरों के गोदामों की जांच कराने और सरकारी खरीद की सच्चाई परखने का आश्वासन दिया। वहीं, जिलाध्यक्ष पर हुई गोलीकांड की घटना पर चढ़ूनी ने पारदर्शी जांच की मांग रखी, जिस पर एसपी ने निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया। इस दौरान संगठन के प्रदेश सचिव मास्टर मनोज नागर, जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह काहलो आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed