{"_id":"66c736a0354791906f0531f5","slug":"on-the-river-boom-waterlogging-in-dhruv-colony-and-khirkia-banyan-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-121331-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नदी उफान पर... ध्रुव कॉलोनी और खिरकिया बरगदिया में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नदी उफान पर... ध्रुव कॉलोनी और खिरकिया बरगदिया में जलभराव
विज्ञापन
गांव चंदिया हजारा और राहुल नगर के बीच कटान करती शारदा नदी।स्रोत:ग्रामीण
पूरनपुर। ध्रुव कॉलोनी और गांव खिरकिया बरगदिया के निचले इलाके में जलभराव बृहस्पतिवार को भी बना रहा। भूकटान की गति धीमी रही। चंदिया हजारा और राहुलनगर के बीच जंगल की जमीन और ध्रुव कॉलोनी के समीप पांच किसानों की सात एकड़ जमीन पर खड़ी गन्ने की फसल नदी में समा गई। बाढ़ और कटान के प्रकोप से बचाने के लिए गांव चंदिया हजारा के लोगोंं ने नदी तट पर एकत्र होकर गंगा मां की पूजा कर प्रकोप से निजात दिलाने की कामना की।
बृहस्पतिवार को भी शारदा नदी उफनाई रही। इससे नदी किनारे खेतों और निचले स्थानों पर, खिरकिया बरगदिया की ध्रुव कॉलोनी और खिरकिया बरगदिया के निचले स्थानों पर जलभराव बना रहा। नदी गांव चंदिया हजारा और राहुलनगर के बीच जंगल की जमीन और ध्रुव कॉलोनी के समीप धीमी गति से नदी भूकटान कर रही है।
बृहस्पतिवार को गांव खिरकिया बरगदिया के श्याम जनम की डेढ़ एकड़, प्रभु की एक एकड़, धनंजय की सवा एकड़, हरीशंकर की एक एकड़ और शाहीन बेगम की दो एकड़ गन्ने की फसल नदी मेंं समा गई। बाढ़ और कटान से निजात दिलाने के लिए चंदिया हजारा के लोगों ने गांव चंदिया हजारा और राहुलनगर के बीच नदी तट पर पहुंचकर मां गंगा की पूजा कर कटान, बाढ़ से निजात दिलाने की कामना की। इस दौरान नदी तट पर मां गंगा की प्रतिमा की स्थापना पर विधि-विधान से पूजन किया गया।
विज्ञापन
-- --
एसडीएम से जमीन का मालिकाना हक दिलाने की मांग की
बृहस्पतिवार को एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला ने गांव चंदिया हजारा पहुंचकर मतदाता पुनरीक्षण के तहत चल रहे कार्य को देखा। साथ ही 18 साल की आयु पूरी कर चुके लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के निर्देश दिए। इस दौरान पुनर्वासित लोगों ने जमीन पर 70 साल बाद भी मालिकाना हक न मिलने से बाढ़, कटान से हुए नुकसान का मुआवजा न मिलने की जानकारी दी। एसडीएम ने शीघ्र ही सर्वे पूरा कराकर डीएम के माध्यम से रिपोर्ट शासन को भिजवाने का आश्वासन दिया।