{"_id":"68e40792d9554c628403c1ad","slug":"my-eyes-are-like-sawan-bhado-yet-my-heart-is-thirsty-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-145492-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मेरे नैना सावन-भादो फिर भी मेरा मन प्यासा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मेरे नैना सावन-भादो फिर भी मेरा मन प्यासा...
Mon, 06 Oct 2025 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 06 Oct 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के लता मंगेशकर फैन क्लब ने रविवार की रात शहर के एक होटल में स्वर कोकिला लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी। समाजसेवी मधु कुमार को उनकी सामाजिक, साहित्यिक और संगीत के क्षेत्र में योगदान के लिए लता मंगेशकर अवार्ड से नवाजा गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। डॉ. उपेंद्रनाथ ने लता मंगेशकर के जीवन पर प्रकाश डाला। समृद्धि सक्सेना और पावनी गुप्ता ने तेरी महफिल में किस्मत आजमा के हम भी देखेंगे गीत सुनाया। शौर्य शर्मा ने लिखे जो खत तुझे, डॉ. आदित्य पांडे ने दिल क्या करे जब किसी को किसी से प्यार हो जाए, मधु कुमार ने अपनी कविता पेश की। गोविंद कपूर ने दिल में आग लगाए सावन का महीना, डॉ. शुचि गुप्ता ने न जाने क्या हुआ जो तूने छू लिया, गौरव अग्रवाल ने मेरे नैना सावन भादो फिर भी मेरा मन प्यासा, डॉ. प्रफुल्ल नारायण सक्सेना ने बीते हुए लम्हों की कसक गीत सुनाकर शमां बांधा।
डॉ. दीपा मिश्रा, संदीप सिंह, डॉ. नेहा शर्मा, नबी अंसारी, मंजू सिंह, डॉ. अमित कात्यान, डॉ. अक्षत पांडे, कृपा दीक्षित, संदीप सिंह ने गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आदित्य पांडे ने किया। कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. आलोक कुमार, डॉ. महेश चंद्रा, डॉ. ज्ञान प्रकाश, डॉ. परविंदर सिंह सैहमी, डॉ. ममता सक्सेना, डॉ. आस्था कंचन, डॉ. शालिनी पांडेय, संजीव पाराशरी, सपना आदित्य पांडे आदि मौजूद रहे।