फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Miscreants injured the young man and took away the bike

Pilibhit News: बदमाशों ने युवक को घायल किया, बाइक ले गए

Fri, 09 Feb 2024 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Miscreants injured the young man and took away the bike
पीलीभीत/गजरौला। बच्ची को स्कूल छोड़कर घर वापस जा रहे युवक को पूरनपुर हाईवे के नजदीक हथियारों से लैस बदमाशों ने रोकने के बाद घायल कर दिया। बाद में उसकी बाइक लेकर भाग गए। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली पूरनपुर के गांव वेगपुर निवासी शमशेर का पुत्र सत्येंद्र सिंह (30) पुत्री को स्कूल में छोड़कर वहां से लगभग नौ बजे बाइक से लौट रहा था, तब गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर पहले से घात लगाए बैठे दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक ने शोर मचाया तो बदमाश बाइक लेकर भाग गए। जानकारी मिलने पर परिवार वाले वहां पहुंचे, बाद में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बरेली ले गए। जहां उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल के पिता शमशेर सिंह ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। युवक के साथ हुई घटना पास में लगे एक बरातघर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी का कहना है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed