फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Mental illness treatment camp organized without specialist

Pilibhit News: बिना विशेषज्ञ के लगा मानसिक रोग चिकित्सा शिविर

Fri, 16 Feb 2024 04:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 16 Feb 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Mental illness treatment camp organized without specialist
बीसलपुर के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में आयोजित ​शिविर में मौजूद लोग । संवाद
बीसलपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बृहस्पतिवार को मानसिक रोग चिकित्सा शिविर विशेषज्ञ की गैरमौजूदगी में ही आयोजित किया गया। इलाज और परामर्श लेने पहुंचे 100 से अधिक मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ा। शिविर का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक विवेक वर्मा ने किया और मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक शर्मा बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। अब अधिकारी इसे महज जागरूकता शिविर का नाम दे रहे हैं।
विज्ञापन




भाजपा विधायक ने कहा कि शिविरों का आयोजन होते रहने चाहिए। इससे क्षेत्र के मानसिक मरीजों को जिला मुख्यालय पर अनावश्यक रूप से न जाना पड़े। विशिष्ट अतिथि सीएमओ डॉ. शर्मा ने कहा कि मानसिक रोगियों को झोलाछाप के पास नहीं जाना चाहिए। उन्हें जिला अस्पताल में तैनात मानसिक रोग विशेषज्ञ से संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन

मजे की बात यह कि शिविर में मानसिक रोग, इलाज और बचाव के उपाय बताने के लिए कोई विशेषज्ञ नहीं था। शिविर में 100 से अधिक मानसिक रोगी पहुंचे थे। यहां जिला अस्पताल की मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. पल्लवी को आना था, लेकिन उनके न आने से रोगियों और उनके तीमारदारों को निराश होकर लौटना पड़ा। सीएचसी अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार ने बताया कि मानसिक रोग विशेषज्ञ को अचानक अवकाश पर जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह शिविर मानसिक रोगियों को जागरूक करने के लिए था। उन्होंने रोगियों को जागरूक किया भी। डॉ. पल्लवी जिले में एकमात्र मानसिक रोग विशेषज्ञ हैं। उनका सभी अस्पतालों में जा पाना संभव नहीं है। - डॉ.आलोक शर्मा, सीएमओ

बीसलपुर के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में आयोजित शिविर में मौजूद लोग । संवाद

बीसलपुर के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में आयोजित शिविर में मौजूद लोग । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed