{"_id":"671007b84ad9b76a7103bcb4","slug":"mason-riding-a-bicycle-died-after-being-hit-by-a-vehicle-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-124123-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: साइकिल सवार राजमिस्त्री की वाहन की चपेट में आकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: साइकिल सवार राजमिस्त्री की वाहन की चपेट में आकर मौत
विज्ञापन
मृतक होरीलाल फाइल फोटो।
पीलीभीत। टनकपुर हाईवे पर न्यूरिया क्षेत्र में मंगलवार देर रात किसी वाहन की चपेट में आकर साइकिल सवार राजमिस्त्री की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
न्यूरिया क्षेत्र के गांव मंडरिया निवासी होरीलाल (44) पुत्र रामस्वरूप राजमिस्त्री का काम करता था। मंगलवार सुबह वह उत्तराखंड के खटीमा में कार्य करने के लिए न्यूरिया से ट्रेन से गया था। कार्य करने के बाद देर शाम वह ट्रेन से पहले न्यूरिया पहुंचा। वहां से साइकिल से गांव लौट रहा था।
इस दौरान टनकपुर हाईवे पर भमोरा गांव के निकट साइकिल किसी वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल राजमिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के बाद थाना पुलिस भी पहुंच गई। शिनाख्त होने के बाद परिजनों को सूचना दी गई। इसके बाद पंचनामा भरने के साथ शव को पुलिस ने कब्जे में लिया। थाना प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
हादसे के बाद उजड़ गई कच्ची गृहस्थी
मृतक होरीलाल के परिवार में पत्नी मनीषा देवी के अलावा दो बेटे नितिन भारती (14) और निखिल भारती (11) हैं। राजमिस्त्री का कार्य कर वह परिवार का पालन पोषण करते थे। हादसे से परिवार की कच्ची गृहस्थी उजड़ गई। मृतक के घर की हालत कमजोर है।