फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Letter written to free SP office from encroachment

Pilibhit News: सपा कार्यालय को कब्जामुक्त करांने के लिए लिखा पत्र

Sun, 09 Feb 2025 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 09 Feb 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Letter written to free SP office from encroachment
पीलीभीत। शहर के नकटादाना चौराहे पर स्थित सपा कार्यालय को कब्जा मुक्त करने की कवायद तेज हो गई है। इसको लेकर नगर पालिका के प्रभारी ईओ आशुतोष गुप्ता ने सिटी मजिस्ट्रेट को पत्र भेजकर तिथि निर्धारित कर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी नामित करने की अनुरोध किया है। जिलाध्यक्ष ने इसपर पार्टी की छवि खराब करने की बात कही। नकटादाना चौराहे पर स्थित नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी के आवास को करीब 20 साल पूर्व सपा कार्यालय के नाम आवंटित किया गया था। सिटी मजिस्ट्रेट को भेज पत्र में कहा गया कि अधिशासी अधिकारी के आवास में चल रहे सपा कार्यालय को कब्जा मुक्त कराने के लिए पूर्व में रहे अधिशासी अधिकारी की ओर से 18 अक्तूबर 2024 को पार्टी के जिलाध्यक्ष को नियमानुसार नोटिस भेजने की सूचना के साथ भवन को कब्जामुक्त कराने जाने के लिए तिथि निर्धारित करते हुए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी नामित करने के लिए पत्र देकर अनुरोध किया गया था।
विज्ञापन

पत्र पर 25 अक्टूबर 2024 को एसडीएम सदर व सीओ सिटी को प्रकरण के संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए थे। निर्देश के क्रम में 26 अक्टूबर 2024 के मध्य नजूल प्रभारी संतोष कुमार व सह प्रभारी सत्येंद्र प्रकाश द्वारा एसडीएम कार्यालय में उपस्थित होकर पत्रावली का अवलोकन कराया गया, लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन

इसको लेकर उक्त प्रकरण में गंभीरता की दृष्टि से पालिका की संपत्ति अधिशासी अभियंता आवास को कब्जामुक्त करने के लिए तिथि निर्धारित करते हुए पुलिस व मजिस्ट्रेट नामित करने का अनुरोध किया गया है। प्रभारी ईओ आशुतोष गुप्ता ने बताया कि नकटादाना चौराहे स्थित अधिशासी अधिकारी के आवासीय भवन को कब्जामुक्त कराने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed