{"_id":"5856d9d34f1c1be20ac0639c","slug":"klinagr-tehsil-area-of-growth-will-be","type":"story","status":"publish","title_hn":" कलीनगर तहसील बनने से होगा क्षेत्र का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलीनगर तहसील बनने से होगा क्षेत्र का विकास
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Mon, 19 Dec 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
कलीनगर तहसील बनने से होगा क्षेत्र का विकास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलीनगर में नवसृर्जित तहसील की अधिसूचना जारी होने के बाद रविवार को विधायक पीतमराम ने नई तहसील का भूमि पूजन के साथ फीता काटकर उद्घाटन किया। सपा कार्यकर्ताओं व इलाके के लोगों ने विधायक को फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया। विधायक ने कहा कि कलीनगर में तहसील बनवाने की मांग को लेकर अपना पूरा समय लगाया। मेहनत रंग लाई और कार्यकाल के अंतिम समय में तहसील को मंजूरी मिल पाई। इसमें कलीनगरवासियों का भी काफी सहयोग रहा। जिसका परिणाम आज सामने है। तहसील बनने से पूरे क्षेत्र का विकास होगा। उन्होंने कहा कि साढ़े चार करोड़ की लागत से कलीनगर में नए बिजली घर की भी स्थापना कराई गई और वो दिन भी दूर नहीं जब माधोटांडा ब्लाक की अधिसूचना जारी करा दी जाएगी। खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री हेमराम वर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने जो वादे किए वह सभी पूरे किए जा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सोच और कार्य करने के ढंग की सराहना करते हुए पुन: सपा की सरकार बनाने की अपील की। जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव केंद्र सरकार को निशाना बनाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने गरीबों की रोजी रोटी छीन कर उन्हें सड़क पर खड़ा कर दिया है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष आरती महेंद्र ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन सपा नेता राम बहादुर यादव ने किया। इससे पूर्व ढोल नगाड़े बजाकर विधायक पीतमराम का स्वागत करते हुए भूमि पूजन कराया गया।
इनकी रही मौजूदगी
कलीनगर चेयरमैन सुनील कटियार, सपा नेता जरनैल सिंह जैली, मुन्ने मियां अंजाना, ताहिर खां, मुकेश यादव, सलीम सिद्दीकी, रामपाल गुप्ता, जाहिद नूर सिद्दीकी, राममूूर्ति सिंह, पप्पू यादव एडीएम अजयकांत सैनी, एसडीएम जेबी सिंह, प्रभारी तहसील शेर बहादुर सीओ पूरनपुर बीपी सिंह, माधोटांडा थाना प्रभारी मनोज त्यागी।
नई तहसील के एसडीएम जेबी सिंह
जिले की पांचवी कलीनगर तहसील बनने के बाद डीएम मासूम अली सरवर ने प्रतीक्षारत चल रहे एसडीएम जेबी सिंह व पूरनपुर में तैनात नायब तहसीलदार शेर बहादुर की तैनाती की की है।