फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   In view of Bakrid, the district has been divided into five zones and 16 sectors

Pilibhit News: बकरीद के मद्देनजर पांच जोन और 16 सेक्टरों में बांटा गया जिला

Fri, 06 Jun 2025 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 06 Jun 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
In view of Bakrid, the district has been divided into five zones and 16 sectors
पीलीभीत। ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार किया गया है। इसके तहत जिले को पांच जोन और 16 सेक्टरों में बांटा गया है। सुरक्षा के लिए जिले में पांच सीओ, 30 इंस्पेक्टर, 150 सब इंस्पेक्टर और 750 कांस्टेबलों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा दो प्लाटून पीएसी और रिजर्व पुलिस पार्टी भी तैनात की जाएगी। ईदगाह और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। वहीं, संवेदनशील इलाकों में पीएसी की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी करने की इजाजत और किसी भी प्रकार की नई परंपरा डालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एसपी अभिषेक यादव ने बताया सभी थाना प्रभारियों को उनके क्षेत्र के पशुपालकों को नोटिस भेजने और क्षेत्र का भ्रमण करने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

सुबह छह से दोपहर 12 बजे तक ईदगाह की ओर नहीं जाएंगे वाहन
टीएसआई राघवेंद्र सिंह ने बताया कि शहर में मुख्य नमाज ईदगाह पर होती है। नमाज सुबह 9:30 बजे होगी। इसको लेकर ईदगाह मार्ग पर वाहनों का आवागमन सुबह 6ः00 से दोपहर 12ः00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। ईदगाह मार्ग पर आने वाले वाहनों को असम चौराहा से नौगवां ओवरब्रिज होकर निकाला जाएगा। इसके अलावा नौगवां चौराहा की ओर से बरेली की ओर जाने वाले वाहन भी इसी रास्ते से निकाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed