फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Houses built for villagers of 906 villages, work remaining for 114 villages

Pilibhit News: 906 गांवों के ग्रामीणों की बनी घरौनी, 114 गांवों का कार्य शेष

Sun, 19 Jan 2025 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 19 Jan 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Houses built for villagers of 906 villages, work remaining for 114 villages
अमरिया तहसील परिसर में घरौनी वितरण करते विधायक स्वामी प्रवक्तानंद।संवाद
पीलीभीत। जिले के 164 गांवों, ब्लॉक, तहसील और जिला मुख्यालय पर हुए कार्यक्रम में स्वामित्व योजना के तहत 34 हजार से अधिक ग्रामीणों को घरौनी वितरित की गई। घर के मालिकाना हक का कागज मिला तो ग्रामीणों के चेहरे खिल गए। घरौनी मिलने से गांव में होने वाले संपत्ति विवाद के मामले कम होंगे। जिले में 906 गांवों के ग्रामीणों की घरौनी बन चुकी है। 114 गांवों में घरौनी का कार्य शेष है।
विज्ञापन


शनिवार को घरौनी वितरण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से घरौनियों का इलेक्ट्राॅनिक वितरण किया। गांधी सभागार में राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, डीएम संजय कुमार सिंह ने छह किसानों को घरौनी प्रमाण पत्र वितरित किए। डीएम ने बताया कि जनपद में 34,647 लाभार्थी को घरौनी प्रमाण पत्र वितरित किए गए हैं। स्वच्छता व नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। स्वामित्व योजना से संबंधित लघु चलचित्र का प्रदर्शन किया। इस मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व ऋतु पूनिया, सीडीओ केके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

1.65 लाख ग्रामीणों की बन चुकी घरौनी, अभी 114 गांव शेष
स्वामित्व योजना से जिले के कुल 1020 गांवों के ग्रामीणों की घरौनी बननी है। इसमें 906 गांवों में घरौनी का कार्य पूरा हो चुका है। अब तक एक लाख 65 हजार 275 ग्रामीणों की घरौनी बन चुकी है। शेष 114 गांवों में घरौनी तैयार करने का कार्य भी जल्द ही शुरू हो जाएगा। एडीएम ऋतु पूनिया ने बताया कि जिन ग्रामीणों की घरौनी बन चुकी है। उन्हें घरौनी वितरित भी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार से दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
अगर किसी काश्तकार की घरौनी में कोई दिक्कत है, तो वह अपनी आपत्ति संबंधित तहसील के तहसीलदार के पास दर्ज करा सकता है। समस्या का समाधान किया जाएगा। तहसीलदार के बाद एसडीएम के आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। बताया जा रहा है कि जिले में अभी आपत्ति संबंधी को शिकायत या मामला सामने नहीं आया है।


बरखेड़ा विधायक ने वितरित की घरौनी
अमरिया। तहसील मुख्यालय पर हुए कार्यक्रम में बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद व एसडीएम मयंक गोस्वामी ने गांव मूसाकोनी, बिलहरा माफी, मुंडलिया इलाही बक्श, अभयराजपुर उर्फ नूरपुर के 50-50 लाभार्थियों को घरौनी कार्ड वितरित किए। विकास खंड सभागार में ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह ने ग्राम भौना, हुसैन नगर, चका उड़रा, उगनपुर, चैलोरा, कैमा आदि गांव के 135 लाभार्थियों को घरौनी वितरित की। नायब तहसीलदार रमेश कुमार ने बताया कि तहसील क्षेत्र में 35 ग्राम पंचायतों के 39 गांव में अब तक 6000 लाभार्थियों को घरौनी वितरित की गई है। संवाद


तहसील और ब्लॉक सभागार में हुआ कार्यक्रम
पूरनपुर। तहसील और ब्लाॅक सभागार में स्वामित्व/घरौनी कार्ड वितरित किए गए। तहसील में गांव कबीरगंज कसगंजा, शहबाजपुर, बागर, सोंधा के 20-20 लाभार्थियों को बुलाया गया था। विधायक बाबूराम के प्रतिनिधि ऋतुराज पासवान, नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता, एसडीएम अजीत प्रताप सिंह ने लाभार्थियों को स्वामित्व कार्ड बांटे।ब्लाक सभागार में ब्लाक प्रमुख मानसी सिंह ने 47 लाभार्थियों को घरौनी बांटी। संवाद

अमरिया तहसील परिसर में घरौनी वितरण करते विधायक स्वामी प्रवक्तानंद।संवाद

अमरिया तहसील परिसर में घरौनी वितरण करते विधायक स्वामी प्रवक्तानंद।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed