{"_id":"66c363d661565620b10d7c16","slug":"four-and-a-half-year-old-innocent-girl-molested-accused-arrested-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-121197-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: साढ़े चार साल की मासूम से छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: साढ़े चार साल की मासूम से छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पीलीभीत। घर के नजदीक खेल रही साढ़े चार साल की मासूम के साथ एक युवक ने छेड़खानी की। मौके पर पहुंचे पिता ने आरोपी को पकड़ लिया। गुस्से में पिटाई भी लगाई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी दो पुत्रियां हैं। रविवार को वह पुत्रियों को घर के नजदीक स्थित पीपल के पेड़ के पास खेलने के लिए ले गया। कुछ देर रुकने के बाद छोटी पुत्री को लेकर घर लौट आए। साढ़े चार साल की बड़ी पुत्री वहीं खेलती रही। आरोप है कि कुछ समय बाद बड़ी पुत्री को लेने के लिए मौके पर पहुंचा तो गांव का ही एक युवक उसके साथ छेड़खानी कर रहा था।
इस पर उसने युवक की पिटाई लगा दी। इसके बाद कार्रवाई के लिए पुत्री को लेकर थाने पहुंचा। थाना प्रभारी पवन कुमार पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।