{"_id":"65cfd10f2f8bbdfaf30e029c","slug":"forest-worker-got-his-fellow-workers-son-beaten-by-his-friends-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-112140-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: वनकर्मी ने अपने साथी कर्मी के बेटे को दोस्तों से पिटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: वनकर्मी ने अपने साथी कर्मी के बेटे को दोस्तों से पिटवाया
विज्ञापन
पीलीभीत। सामाजिक वानिकी के कर्मचारी के घर से लाखों रुपये की नकदी चोरी होने के बाद रकम बरामद कर ली गई। वनकर्मी ने अपने दोस्तों के साथ उत्पात मचाते हुए सहकर्मी के पुत्र पर चोरी कराने का आरोप लगाया और दोस्तों से उसकी पिटाई करवा दी।
सुनगढ़ी क्षेत्र के नौगवां पकड़िया स्थित सामाजिक वानिकी की आवासीय कॉलोनी में रहने वाला वनकर्मी गौरव अपने परिजनों के साथ दूसरे जनपद गया हुआ था। शुक्रवार को जब वह वापस आया, तो देखा कि आवास में रखे चार लाख रुपये गायब हैं। घर पर काम करने वाले एक कर्मचारी पर आरोप लगाते हुए मामले की सूचना असम चौकी पर दी।
सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने घटना कबूल करते हुए रकम वापस कर दी। आरोप है कि शुक्रवार शाम कर्मचारी गौरव अपने अन्य साथियों के साथ आवास पर पहुंचा और पड़ोस में रहने वाले शेरसिंह के पुत्र अरविंद पाल पर चोरी कराने का आरोप लगाया। गौरव के साथ आए दोस्तों ने अरविंद का कमरे मेें ले जाकर पीटा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक अरविंद ने गौरव और साथियों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। चौकी इंचार्ज आयुष ने बताया कि मारपीट का घटनाक्रम उनके सामने का नहीं है। अगर कोई शिकायत आती है, तो कार्रवाई की जाएगी।