फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fear of accidents on Diwali, 130 beds prepared in medical college

Pilibhit News: दिवाली पर हादसों की आशंका, मेडिकल कॉलेज में तैयार किए गए 130 बेड

Sat, 11 Nov 2023 11:04 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Fear of accidents on Diwali, 130 beds prepared in medical college
मेडिकल कॉलेज का वार्ड । संवाद
पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज में 130 बेड तैयार किए गए हैं, ताकि अगर कोई हादसा होता है तो मरीजों को भर्ती कर इलाज करने में कोई दिक्कत न हो। वार्डों में बेडों के साथ मलहम, दवाइयां आदि की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है। डॉक्टर और सभी स्टाफ की ड्यूटी लगाकर दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं। प्रमुख सचिव ने भी वीडियो कांफ्रेंसिंग कर तैयारियों से संबंधित समीक्षा की है।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने विभागीय अफसरों को निर्देश दिए कि हादसों में घायलों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। त्योहार के दौरान कोई भी डॉक्टर व स्टाफ को छुट्टी न दी जाए। प्रमुख सचिव से मिले निर्देश के बाद प्रभारी प्राचार्य डॉ. संजीव सक्सेना ने डॉक्टर व कर्मचारियों की ड्यूटी का रोस्टर तैयार कर स्टाफ को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

निर्देश दिए हैं कि जिस डॉक्टर व स्टाफ की जहां भी ड्यूटी है, वह वहीं मौजूद रहे। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोई भी स्टाॅफ जिले के बाहर नहीं जाएगा। सभी ऑनकॉल रहेंगे। इमरजेंसी के दौरान अगर कोई नहीं आता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिवाली पर हादसों की आशंका को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। कुल 130 बेड तैयार किए गए हैं, जिसमें 20 बेडों की व्यवस्था अतिरिक्त है। ताकि अगर इमरजेंसी में उनको इस्तेमाल किया जा सके। स्टाफ की ड्यूटी लगाई जा चुकी है।
-डॉ. संजीव सक्सेना, प्रभारी प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed