{"_id":"66a805d067574c066a067234","slug":"fault-in-high-tension-line-electricity-supply-of-60-villages-remained-disrupted-for-five-hours-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-120217-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: हाईटेंशन लाइन में फाॅल्ट, 60 गांव की बिजली पांच घंटे ठप रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: हाईटेंशन लाइन में फाॅल्ट, 60 गांव की बिजली पांच घंटे ठप रही
Tue, 30 Jul 2024 02:42 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 30 Jul 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
नकटादाना फीडर पर लगाया गया स्मार्ट मीटर।स्रोत: ऊर्जा निगम
पूरनपुर। हाईटेंशन लाइन में फाॅल्ट होने से शेरपुरकलां क्षेत्र के 60 गांव की बिजली आपूर्ति करीब साढ़े पांच घंटे ठप रही। इससे उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। फॉल्ट ठीक करने के बाद सोमवार सुबह करीब आठ बजे आपूर्ति सुचारु की गई। इसके बाद केबल बदलने के चलते 250 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति घंटों ठप रही।
नगर से शेरपुर विद्युत उपकेंद्र जा रही 33 हजार केवीए की बिजली लाइन में सोमवार सुबह करीब तीन बजे खराबी आ गई। इससे उपकेंद्र के चारों फीडरों के 60 गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सुबह करीब आठ बजे फाॅल्ट सही होने के बाद करीब नौ बजे शेरपुरकलां में पंजाब नेशनल बैंक शाखा के समीप रखे ट्रांसफार्मर की केबल बदलने के लिए आपूर्ति बंद कर दी गई।
बिजली निगम के अवर अभियंता आशुतोष पांडेय ने बताया कि हाईटेंशन लाइन में सोमवार सुबह करीब तीन बजे खराबी आई थी। जिसे ठीक करा दिया गया। केबल बदलने से कुछ क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हुई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
शहर में तीन फीडरों पर लगाए गए स्मार्ट मीटर
फोटो: 24
पीलीभीत। बिजली व्यवस्था में सुधार करने के लिए सोमवार को शहर में तीन स्थानों पर चार स्मार्ट मीटर लगाए गए। अभी नकटादाना, काशीराम और बेनहर फीडर में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। नकटादाना फीडर पर अधीक्षण अभियंता एस के मधुकर ने पूजन कर स्मार्ट मीटर लगाने के काम का शुभारंभ किया।
स्मार्ट मीटर के जरिए बिजली की खत्म की हकीकत परखने के साथ बिल की गुणवत्ता में सुधार होने का दावा किया जा रहा है। अवर अभियंता जहांगीर आलम ने बताया कि स्मार्ट मीटर से आपूर्ति की लखनऊ से सीधी मानिटरिंग हो सकेगी। बिल की गुणवत्ता में सुधार आने के साथ गड़बड़ी की आशंकाएं समाप्त हो जाएगी।
-- -- -- -- -
छह इलाकों घंटों गुल रही आपूर्ति
पीलीभीत। शहर में फॉल्ट के चलते कई छह इलाकाें में घंटों आपूर्ति ठप रही। सबसे अधिक समस्या मोहल्ला डालचंद में हुई। यहां करीब चार घंटे तक आपूर्ति गुल रहने से उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। इसके अलावा नई बस्ती चौराहा, काला मंदिर, चावला चौराहा, मोहल्ला जोशी टोला क्षेत्र में भी फाॅल्ट के चलते एक घंटे तक आपूर्ति प्रभवित रही। मरम्मत कार्य के बाद आपूर्ति को बहाल किया गया। संवाद