फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Farmers started visiting the office to be included in the voting process

Pilibhit News: मतदान प्रक्रिया में शामिल करने के लिए कार्यालय के चक्कर लगाने लगे किसान

Tue, 13 Aug 2024 07:11 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 07:11 PM IST
विज्ञापन
Farmers started visiting the office to be included in the voting process
गन्ने का उत्पादन न करने पर प्रक्रिया से कर दिया गया है बाहर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बीसलपुर। सहकारी गन्ना विकास समिति के जिन सदस्यों को मतदान प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया है, उनमें से कुछ लोगों ने वोट बहाल कराने के सिलसिले में समिति के चक्कर लगाने शुरू कर दिए हैं।

सहकारी गन्ना विकास समिति के कुल 94 हजार सदस्य है। इनमे से केवल 60 हजार सदस्य ही पिछले कई वर्षों से समिति के माध्यम से क्षेत्रीय चीनी मिलों को गन्ने की आपूर्ति कर रहे हैं। 34 हजार किसान गन्ने की पैदावार नहीं कर रहे। ये किसान गन्ने के स्थान पर अन्य फसलें पैदा कर रहे हैं।
विज्ञापन

इधर प्रदेश के गन्ना आयुक्त ने 31 जुलाई को सहकारी गन्ना विकास समितियों और किसान सहकारी चीनी मिलों के संचालकों के चुनाव की घोषणा की। चुनाव अगले माह सितंबर मेें होंगे। चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही यहां के समिति के कर्मचारियों ने उसी दिन से मतदाता सूची अपडेट करना शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूची अपडेट होने के दौरान सामने आया कि गन्ना आपूर्ति वाले किसान ही मतदाता की श्रेणी में रखे जाएंगे। ऐसे में गन्ने का उत्पादन नहीं करने वाले 34 हजार किसानों को मतदान से वंचित कर दिया गया। जानकारी मिलने पर ऐसे किसानों में मायूसी फैल गई। ऐसी स्थिति में किसानों ने वोट बहाल कराने के क्रम में समिति कार्यालय के चक्कर लगाने शुरू कर दिए हैं, जिसकी पुष्टि समिति कर्मचारियों ने भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed