फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Even after four days, the police could not find any clue about those who made fake passports

Pilibhit News: चार दिन बाद भी पुलिस को फर्जी पासपोर्ट बनाने वालों का नहीं मिला सुराग

Tue, 24 Sep 2024 02:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Even after four days, the police could not find any clue about those who made fake passports
घुंघचाई। फर्जी पासपोर्ट बनाने के मामले में पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है। अगर सही से जांच हुई तो अन्य पंचायतों में भी मामले सामने आ सकते हैं। प्रधान द्वारा 20 सितंबर को मामले की शिकायत करने के बावजूद पुलिस अब तक सुराग नहीं लगा सकी है। पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर मकरंदपुर के प्रधान निर्मल सिंह ने ग्राम पंचायत के पते पर फर्जी पासपोर्ट बनाने की शिकायत सीओ पूरनपुर से की थी। इसमें उन्होंने फर्जी पासपोर्ट का सत्यापन सही करने का आरोप घुंघचाई पुलिस पर लगाया था। पत्र में कहा गया था कि गांव के पते पर फर्जी मुहर और हस्ताक्षर से अपना निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज बनवा लेते हैं। इसके बाद मिलीभगत से पासपोर्ट के लिए आवेदन कर देते हैं। बताया पुलिस पूरे मामले की ठीक से तहकीकात नहीं कर रही है। ग्राम पंचायत के अलावा अन्य पंचायतों से भी फर्जी पासपोर्ट जारी होने की बात सूत्रों के द्वारा बताई जा रही हैं।
विज्ञापन


सीओ ने इस मामले की जांच घुंघचाई थानाध्यक्ष को सौंपी थी, लेकिन चार दिन बीत जाने के बावजूद अह तक पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी है। हालांकि पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करने की बात कह रही है। खुफिया विभाग के अलावा अन्य अधिकारी भी नजर जमाए हुए हैं। माना जा रहा है फर्जी पासपोर्ट में भी कई पुलिस कर्मियों की नौकरी पर तलवार लटक सकती है। सीओ विशाल चौधरी ने बताया फर्जी पासपोर्ट मामले की जांच घुंघचाई थाना प्रभारी कर रहे हैं। जांच में अगर कोई दोषी पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed