फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Even after 24 hours Amaria police did not get any important clue

Pilibhit News: 24 घंटे बाद भी अमरिया पुलिस को नहीं मिले कोई अहम सुराग

Mon, 12 Jun 2023 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Even after 24 hours Amaria police did not get any important clue
अमरिया। पंप मैनेजर से 2.91 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस को दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिला। 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। एसपी अतुल शर्मा ने बदमाशों की तलाश में एसओजी को भी लगाया है।
विज्ञापन

अमरिया क्षेत्र के गांव लाहौरगंज निवासी डॉ. कश्मीर सिंह ने हरिद्वार नेशनल हाईवे पर पेट्रोल पंप को ठेके पर ले रखा है। शनिवार को वह पेट्रोल पंप से 2.91 लाख रुपये लेकर बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें चाकू मारकर थैला लूट लिया। घटना के बाद एसओजी को भी जांच लगा दिया गया है लेकिन 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ कोई अहम सुराग नहीं लगा है। रविवार को एसपी अतुल कुमार शर्मा और एएसपी अनिल कुमार यादव व एसओजी टीम ने मौके पर जाकर छानबीन की। थाना प्रभारी कमल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


गश्त कर लौटी पुलिस और हो गई घटना
घटना शनिवार शाम करीब सात बजे की है। बताते हैं कि शाम को सीओ सदर प्रतीक दहैया इंस्पेक्टर कमल सिंह के साथ कस्बे में गश्त कर रहे थे। जिस पेट्रोल पंप पर लूट हुई है। वहीं तक पुलिस ने गश्त की। गश्त करके सीओ व इंस्पेक्टर की गाड़ी जैसे ही थाने में घुसी इसी दौरान घटना की सूचना आ गई। इसके बाद पुलिसकर्मी फिर पेट्रोल पंप पहुंचे और छानबीन में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed