फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Eight candidates filed nomination for the post of Principal

Pilibhit News: प्रधान पद के लिए आठ उम्मीदवारों ने कराया नामांकन

Sun, 09 Feb 2025 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 09 Feb 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Eight candidates filed nomination for the post of Principal
पीलीभीत। जिले में बिलसंडा ब्लॉक की सिमरौली ग्राम पंचायत के प्रधान पद और अन्य ब्लॉकों के 31 पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई। प्रधान पद के लिए आठ उम्मीदवारों ने नामांकन कराया गया। वहीं पूरनपुर और बरखेड़ा ब्लॉक में पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किया। उपचुनाव में सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच और 19 फरवरी को मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन


सिमरौली में प्रधान पद के लिए आठ उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन
बिलसंडा। सिमरोली ग्राम पंचायत में प्रधान पद रिक्त था। पूर्व में प्रधान राजेश सिंह के सहकारी गन्ना विकास समिति बीसलपुर का अध्यक्ष नामित होने के बाद उन्होंने प्रधान पद से इस्तीफा दे दिया। उसके बाद से पद रिक्त चल रहा था। शनिवार को 10 लोगों ने प्रधान पद के नामांकन पत्र खरीदे। इसमें से आठ ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसमें अमित कुमार, बलवीर, रघुवीर, रामचरण, रेशमा देवी, हरि सिंह, प्रगट सिंह और सोनी देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


छह पदों पर छह नामांकन दाखिल
पूरनपुर। रिक्त ग्राम पंचायत सदस्य पद के चुनाव शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई। ब्लाॅक क्षेत्र में ग्राम पंचायत के 16 रिक्त पदों के लिए शनिवार को छह पदों के लिए प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए। सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) अजय देवल ने बताया कि छह पदों पर एकल नामांकन दाखिल हुए है। जांच और वापसी में अगर सब सही रहा तो सभी छह प्रत्याशियों को निर्विरोध होना तय हो गया है। उन्होंने बताया कि 10 पदों के लिए कोई नामांकन जमा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत के लिए हुआ एक-एक नामांकन
बरखेड़ा। ब्लॉक क्षेत्र के बहादुरपुर हुक्मी व रामनगर जगतपुर में ग्राम पंचायत सदस्य व ग्राम बकैनिया ता. महदखास में क्षेत्र पंचायत सदस्य के उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया हुई। इसमें बहादुरपुर हुक्मी में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए मोहनलाल ने नामांकन पत्र खरीदकर दाखिल किया। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए कमलेश कुमारी ने नामांकन कराया। जबकि रामनगर जगतपुर के ग्राम पंचायत सदस्य के लिए एक भी नामांकन पत्र नहीं खरीदा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed