{"_id":"5d4ad0458ebc3e6cae4eff19","slug":"education-pilibhit-news-bly371536965","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों ने मार्च निकालकर दिया शांति का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों ने मार्च निकालकर दिया शांति का संदेश
विज्ञापन
पीलीभीत। लिटिल एंजिल्स स्कूल के तत्वावधान में नागासाकी और हिरोशिमा पर परमाणु हमले की बरसी पर सात से नौ अगस्त तक शांति संदेश कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पहले दिन विद्यार्थियों ने शांति मार्च निकाला।
शांति मार्च के लिए कक्षा छह से 12 तक के सभी विद्यार्थी बुधवार सुबह विद्यालय में एकत्र हुए। करीब आठ बजे शांति मार्च निकाला गया। शांति मार्च गौहनिया चौराहा होते हुए गांधी स्टेडियम में पहुंचा। यहां नागासाकी ओर हिरोशिमा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई और ईश्वर से प्रार्थना की गई कि भविष्य में संसार मेें युद्ध की स्थिति पैदा न हो। इस दौरान इतनी शक्ति हमें देना दाता.. प्रार्थना हुई। समापन पर पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके पर अंजू सक्सेना, नीना मेहरोत्रा, राजीव शर्मा, दीपक सक्सेना, संजीव सक्सेना, सुनीता मलिक, रेनुका द्विवेदी आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे। ब्यूरो