फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Uproar over the death of two infants

दो नवजातों की मौत पर हंगामा

Thu, 17 Dec 2015 11:25 PM IST
Bilsnda
Bilsnda Updated Thu, 17 Dec 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Uproar over the death of two infants

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को दो नवजात शिशुओं की मौत पर परिवार वालों ने जमकर हंगामा किया। उनका आरोप है कि डॉक्टर व नर्स ने प्रसव के दौरान लापरवाही बरती है।   

विज्ञापन

गांव नगरिया तिलागिरि निवासी अरुण कुमार ने अपनी गर्भवती पत्नी शिवानी व गांव गौहनिया निवासी दिनेश कुमार ने अपनी गर्भवती पत्नी मूलावती को बुधवार को प्रसव के वास्ते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। दोनों महिलाओं की बुधवार को ही डिलीवरी हुई। डिलीवरी के दौरान शिवानी ने मृत बच्चे को जन्म दिया, जबकि मूलावती के बच्चे ने जन्म के कुछ देर बाद दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

नवजात शिशुओं की मौत पर उनके परिवार वाले गुरुवार सुबह सीएचसी पहुंचे और प्रसव करने वाली महिला डॉक्टर व नर्स पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। परिवार वालों का कहना था कि नवजात शिशुओं की सही ढंग से देखभाल न किए जाने के कारण ही उनकी मौत हुई है। बाद में सीएचसी अधीक्षक डॉ. श्रीराम के कार्रवाई के आश्वासन पर हंगामा शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रसूताओं के अनेमिक होने के चलते हुई मौतें
दोनों ही महिलाओं में खून की कमी थी। शिवानी को एनिमिक होने के चलते जिला अस्पताल में डिलीवरी कराने को कहा गया था। लेकिन उन्होंने सीएचसी में डिलीवरी करवाई। इसी के चलते नवजातों की मौत हुई है। दोनों ही महिलाओं को जिला अस्पताल में रेफर किया गया है।  
- डॉ. ओपी सिंह, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed