{"_id":"6a9462baf2762ad04104b638","slug":"young-mans-body-found-hanging-from-a-tree-wrist-vein-found-slit-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-78714-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हाथ की नस कटी मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हाथ की नस कटी मिली
विज्ञापन
घर से दवाई लाने की बोलकर निकला था, दो महीने बाद थी शादी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शादी की शहनाइयां बजने से महज दो महीने पहले सराय थाना क्षेत्र में युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। मृतक के हाथ की नस भी कटी हुई पाई गई है। युवक शनिवार दोपहर घर से सिर दर्द की दवा लेने की बात कहकर स्कूटी से निकला था, जिसके बाद से लापता था।
रविवार सुबह एनएचपीसी चौक के पास झाड़ियों में उसका शव गमछे के सहारे पेड़ से लटकता मिला। युवक रात्रि जागरणों में संगीत बजाता था। शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया गया है। शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, हालांकि परिजनों के बयानों और घटनास्थल के हालात को देखते हुए सभी संभावित कोणों से तफ्तीश की जा रही है। मृतक की पहचान सूर्या विहार फेज-3 निवासी रवि शर्मा (30) के रूप में हुई है। रवि के भाई मनोज शर्मा ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 2-3 बजे के बीच रवि सिर में तेज दर्द की बात कहकर घर से स्कूटी लेकर दवा लेने निकला था। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं हो सकी। परिजनों ने संभावित ठिकानों, दोस्तों के घर और आसपास के इलाकों में रातभर तलाश की लेकिन रवि का कोई सुराग नहीं लगा।
गमछे के सहारे पेड़ से लटका था शव
रविवार सुबह बाईपास रोड स्थित एनएचपीसी चौक के पास झाड़ियों की तरफ से गुजर रहे राहगीरों ने पेड़ से लटका शव देखा और तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही सराय थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पुलिस को मृतक के हाथ की नस कटी हुई मिली और पास में ही खून के निशान भी मिले। रवि का शव उसके ही गमछे के सहारे पेड़ से बंधा हुआ था। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और स्कूटी को भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
घर में चल रही थीं शादी की तैयारियां
रवि पेशेवर रूप से धार्मिक जागरणों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स बजाने का काम करता था। परिजनों ने बताया कि घर में खुशी का माहौल था और करीब दो महीने बाद उसकी शादी होने तय हुई थी। शादी के कार्ड और बाकी तैयारियों की योजना बनाई जा रही थी। अचानक हुए हादसे से परिवार सदमे में है। परिजनों का कहना है कि रवि किसी मानसिक तनाव में नहीं दिख रहा था और समझ नहीं आ रहा कि महज कुछ घंटों में ऐसा क्या घटित हो गया।
पुलिस खंगाल रही आखिरी घंटों की कॉल डिटेल और सीसीटीवी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस अब रवि के मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि घर से निकलने के बाद उसने किससे बात की थी। इसके अलावा घर से लेकर एनएचपीसी चौक तक के रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी जा रही है। एसीपी सराय संदीप मोर ने बताया कि शुरुआती जांच और घटनास्थल के हालात से मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, क्योंकि हाथ की नस भी कटी हुई मिली है। हालांकि, मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।