फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Shot of bullet in Mirpur

गोली चलने की आवाज से मीरापुर में दहशत

Sun, 28 May 2017 11:09 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Sun, 28 May 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
आसाम रोड पर धार्मिक स्थल तोड़ने पर हुए बवाल के बाद अब स्थिति सामान्य हो रही है लेकिन रविवार को दोपहर गोली चलने की आवाज से मीरापुर में अफरा-तफरी मच गई साथ ही तरह-तरह की अफवाहें भी उड़ने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो टायर फटने की बात सामने आई। इस पर सभी ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

धार्मिक स्थल तोड़े जाने पर हुए बवाल के बाद गांव का माहौल अब तेजी से सामान्य होने लगा है और ग्रामीण रोजमर्रा के कामों में जुटने लगे हैं। लेकिन रविवार को घटना स्थल और मीरापुर गांव के लोग गोली चलने की आवाज से सहम गए। डरे गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस के उच्चाधिकारियों को दी साथ ही मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी भी घटना की ओर दौड़े। लेकिन मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच में पाया कि बाइक का टायर फटने की आवाज को लोगों ने गोली की आवाज समझ लिया था। गोली चलने की सूचना से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी एलर्ट हो गए साथ ही शहरवासी भी इसकी टोह लेने मेें जुट गए लेकिन हकीकत सामने आने पर सभी ने राहत की सांस ली। सीओ निशांक शर्मा ने बताया कि कहीं कोई गोली नहीं चली है। टायर फटने की आवाज से अफवाह फैल गई थी। गांव और घटना स्थल पर स्थिति पूरी तरह सामान्य है।
विज्ञापन


घटना स्थल और गांव से कम किया पुलिस फोर्स
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। घटना के बाद स्थिति सामान्य होने पर अब पुलिस भी राहत महसूस करने लगी है। सुबह एसपी के निर्देश पर बरेली और शाहजहांपुर की पुलिस को हटाकर वापस कर दिया गया है। अब घटनास्थल व गांव में केवल एक एक थानाध्यक्ष कुछ फोर्स के साथ तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसाम हाइवे पर 23 मई को प्रशासन ने पुलिस के सहयोग से वर्षों पुराना धार्मिक स्थल तोड़ दिया था। इसको लेकर दूसरे हाइवे जाम करने के दौरान बवाल हो गया जिसमें पुलिस की तीन बाइक फूंक दी गई और पथराव व लाठी चार्ज हुआ था। बवाल के बाद पुलिस ने धरपकड़ अभियान चलाया जिसके बाद से गांव में दहशत का माहौल था और लोग गांव छोड़कर जाने लगे थे। पुलिस ने गांव मे बैठक कर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जिसके बाद कुछ गांव लौटे भी हैं। माहौल शांत होने पर रविवार को सुबह एसपी के आदेश पर शाहजहांपुर और बरेली की पुलिस को हटा लिया गया। अब केवल दो थानाध्यक्ष अपनी टीम के साथ लगाए गए हैं साथ ही एक प्लाटून पीएसी लगाई गई है। पुलिस कम होने और माहौल शांत होने के बाद भी ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। किसी भी वाहन की आहट वह सहम जाते हैं। वहीं जिन परिवार के सदस्यों को पुलिस ने जेल भेजा है उन घरों में भी सन्नाटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed