{"_id":"57c1d80f4f1c1b8364d4edde","slug":"scotty-alto-collision-rider-killed-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":" आल्टो की टक्कर से स्कूटी सवार शिक्षिका की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आल्टो की टक्कर से स्कूटी सवार शिक्षिका की मौत
पीलीभीत, ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामलीला रोड पर तेज रफ्तार आल्टो कार ने आगे चल रही स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें स्कूटी सवार शिक्षिका की मौत हो गई। स्कूटी चला रही मृतका के छोटे भाई की पत्नी मामूली रूप से चोटिल हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आल्टो को पकड़ लिया। शिक्षिका के परिवारीजनों के आने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मोहल्ला नई बस्ती निवासी कौशल गंगवार की पत्नी 45 वर्षीय मनोरमा देवी कन्या पाठशाला जिरौनिया में शिक्षिका थी। उसके छोटे भाई आलोक की पत्नी सरजू देवी भी गांव के प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका है। शनिवार दोपहर को दोनों स्कूटी पर सवार होकर स्कूल से घर आने के लिए निकले। स्कूटी सरजू देवी चला रही थी। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में रामलीला रोड पर पहुंचते ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार आल्टो कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिसमें स्कूटी सवार दोनों शिक्षिकाएं घायल हो गई। राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने थोड़ी दूर पर ही हादसा कर भाग रही ऑल्टो कार को पकड़ लिया। दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया। यहां शिक्षिका मनोरमा को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस से हादसे की जानकारी मिलने पर परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक शिक्षिका के भाई आलोक ने बताया कि उनका एक बेटा आभास है। जोकि एलएलएम की पढ़ाई कर रहा है। इंस्पेक्टर अतुल प्रधान ने बताया कि हादसे में शिक्षिका की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पोस्टमार्टम को लेकर एडीएम
से मिला शिक्षक संघ
पीलीभीत। शिक्षिका मनोरमा देवी की हादसे में मौत का पता लगते ही प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए। पीड़ित परिवार वालों को ढांढस बंधाया। सुनगढ़ी पुलिस से कार्रवाई को लेकर बातचीत की गई। इसके बाद शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने शनिवार शाम को ही पोस्टमार्टम कराने की मांग एडीएम से की। एडीएम एके सैनी की अनुमति मिलने के बाद सीएमएस डा. आरसी शर्मा ने चिकित्सक उपलब्ध कराकर पोस्टमार्टम शाम को ही शुरू करा दिया। एडीएम से मुलाकात करने वालों में बाबूराम गंगवार, चंद्र मोहन गंगवार, उमेश गंगवार, संतोष गंगवार आदि रहे।
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आकर
किशोरी घायल, रेफर
बरखेड़ा। बीसलपुर -पीलीभीत रोड पर गाजीपुर कुंडा मोड़ के पास ट्रक ने साइकिल सवार किशोरी को टक्कर मारकर घायल कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मय चालक ट्रक को पकड़ लिया। हालत गंभीर होने पर घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
थाना क्षेत्र के गाजीपुर कुंडा निवासी किसान रामचंद्र लाल की 16 वर्षीय पुत्री कमलेश शनिवार को काम से कस्बे में आई थी। काम निपटाकर साइकिल से वापस गांव जा रही थी। हाइवे पर गाजीपुर कुंडा मोड़ पर पहुंचते ही ट्रक ने साइकिल को टक्कर मार दी। जिसमें किशोरी घायल हो गई। उसको घायल हालत में सीएचसी लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसओ ओमहरि बाजपेई ने बताया कि चालक को मय ट्रक पकड़ लिया गया है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।