{"_id":"57ff99e94f1c1bc67b28fb04","slug":"scorched-including-two-women-four-cylinder-bursts","type":"story","status":"publish","title_hn":" सिलेंडर फटने से दो महिलाओं समेत चार झुलसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिलेंडर फटने से दो महिलाओं समेत चार झुलसे
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 13 Oct 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
सिलेंडर फटने से दो महिलाओं समेत चार झुलसे
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेगुलेटर में लगी आग से सिलेंडर फट गया। हादसे की वजह से घर में आग लग गई। इसकी चपेट में आने से महिला सहित चार लोग झुलस गए। घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा गांव उदरहा निवासी राजाराम के घर बुधवार शाम को हुआ। राजाराम ने बताया कि उसकी पत्नी सोमवती, पुत्री छोटी, रिश्तेदार रामखिलावन की पत्नी नीकी देवी उनकी पुत्री शिल्पी देवी रसोईघर के समीप बैठकर खाना खा रहे थे। अचानक बिजली चली गई। उनकी पत्नी सोमवती ने डिब्बी जलाने के लिए माचिस जलाई। इससे आग सिलेंडर के रेगुलेटर में लग गई। जब तक उसपर काबू पाया जाता तब तक तेज धमाके से सिलेंडर फट गया। इससे घर में आग लग गई। उसकी चपेट में उनकी पत्नी, पुत्री, रिश्तेदार रामखिलावन की पत्नी, पुत्री झुलस गई। एकत्र भीड़ ने रेत मिट्टी आदि डालकर जैसे तैसे आग पर काबू पाया। झुुलसे लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजाराम ने बताया कि आग से राशन सामग्री समेत 20 हजार रुपये का नुकसान हो गया।