{"_id":"570152764f1c1b7c23c81164","slug":"kannauj-crushed-by-truck-two-brothers-dead-father-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर कन्नौज के दो भाई मरे, पिता घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से कुचलकर कन्नौज के दो भाई मरे, पिता घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Sun, 03 Apr 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां पूर्णागिरि के दर्शन कर पिता के साथ बाइक से गोला गोकर्णनाथ शिव मंदिर के दर्शन करने जा रहे कन्नौज के थाना तिरवा के गांव वेलामऊ सरैया निवासी मनोज की बाइक को पीछे से ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में मनोज के 15 वर्षीय पुत्र देवेश और बारह वर्षीय योगेश की ट्रक से कुचल कर मौत हो गई, जबकि मनोज कुमार घायल हो गए। ट्रक बाइक सवारों को कुचलता हुआ कुछ दूरी पर जाकर पलट गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर ट्रक चालक, हेल्पर को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मनोज की ओर से ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हादसा आसाम हाइवे पर गांव कढेरचौरा के समीप रविवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे हुआ। मनोज ने बताया कि उनके गांव और आसपास गांव के कई लोग करीब बीस बाइकों पर सवार होकर हरिद्वार, ऋषिकेश, मां पूर्णागिरि के दर्शन कर गोला गोकर्णनाथ में शिव मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे। उसकी बाइक पर उसके दोनों पुत्र सवार थे, जबकि दूसरी एक बाइक पर उसका भाई प्रदीप कुमार और उनकी दो पुत्रियां थी। गांव कढेरचौरा के समीप पीछे से पूरनपुर की ओर से आए ट्रक यूपी 26 टी 1670 ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में योगेश की मौके पर ही कुचल कर मौत हो गई, जबकि घायल मनोज और देवेश को सीएचसी लाया गया। इलाज के दौरान सीएचसी में देवेश ने भी दम तोड़ दिया। मनोज ने बताया कि अनियंत्रित गति से जा रहा ट्रक बाइक को कुचलने के बाद कुछ दूरी पर जा कर पलट गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर ट्रक चालक और हेल्पर को हिरासत में लिया है। घायल मनोज कुमार की ओर से पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दोनों सगे भाईयों के शवों को पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतकों के चाचा प्रदीप कुमार ने बताया कि देवेश एसडी कॉलेज वेलामऊ में कक्षा 11 का और योगेश रामश्री विद्या मंदिर में कक्षा सात का छात्र था।
दो पुत्रों की मौत पर टूट गया मनोज
मनोज की कन्नौज के वेलामऊ गांव मेें मिठाई की दुकान है। परिवार में पत्नी सुनीता के आलावा तीन पुत्र बीस वर्षीय उदित और देवेश, योगेश थे। मनोज ने बताया कि बच्चों के तीर्थ स्थल घूमने की इच्छा पर गांव वालों के साथ बाइक से वह भी रवाना हुए थे। मां पूर्णागिरि के दर्शन के बाद गोला गोकर्णनाथ दर्शन कर घर लौटने की योजना था। पूरी तीर्थ यात्रा ठीक रही, लेकिन गोला जाते समय उसके दोनों पुत्र काल के गाल ने समा गए। दो पुत्रों की मौत पर मनोज टूट सा गया।